Matric inter Dummy Registration Card Download 2026: ये काम न किया तो एग्जाम से बाहर

bihar board matric inter dummy registration card 2026 ghoshna patra new rule

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड का नया नियम

बिहार बोर्ड के वैसे छात्र जो वर्ष 2025 में 10th या 12th क्लास में पढ़ते हैं। उन सभी छात्रों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया गया है। डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड केवल वैसे छात्रों का जारी हुआ है, जिन्होंने वर्ष 2024 में रजिस्ट्रेशन करवाया था।

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड के साथ ही एक नया नियम भी जारी हुआ है। जिसका पालन न करने पर छात्रों को बड़ा नुकसान हो सकता है। यहाँ तक कि छात्र 2026 के मैट्रिक इंटर परीक्षा में शामिल होने से वंचित भी हो सकते हैं। उनका साल बरबाद हो सकता है। इसलिए इस नए नियम को समझना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही इसका पालन करना भी अत्यंत आवश्यक है।  पूरी जानकारी के लिए ये पोस्ट ध्यान से पढ़ें और दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। 

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड क्या होता है?

बिहार बोर्ड ने कई वर्षों पहले इस सुविधा की शुरुआत की थी। अर्थात डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने का ये नियम कई वर्षों से चला आ रहा है। इसके तहत छात्रों का मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने से पहले मैट्रिक इंटर के छात्रों का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया जाता है। डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में वही सारे विवरण छपे होते हैं, जो मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड में छपे होते हैं। जैसे:-

    • छात्र/छात्रा का नाम
    • माता का नाम 
    • पिता का नाम जन्म-तिथि 
    • छात्र कोटि 
    • राष्ट्रीयता 
    • लिंग 
    • जाति कोटि 
    • दिव्यंगता
    • धर्म 
    • विषय 
    • फोटो 
    • हस्ताक्षर
bihar board 12th inter dummy registration card 2026
bihar board inter dummy registration card 2026

चूंकि मैट्रिक इंटर के छात्रों को परीक्षा के बाद मार्कशीट, औपबंधिक प्रमाण पत्र, प्रव्रजन प्रमाण-पत्र (माइग्रैशन सर्टिफिकेट), मूल प्रमाण पत्र आदि कागजात मिलते हैं। और ये सारे कागजात मूल पंजीयन पत्र के विवरण के अनुसार ही छापे जाते हैं। अर्थात जो विवरण विद्यार्थी के मूल पंजीयन पत्र पर होगा, वही विवरण आगे सभी कागजात पर छप कर आएगा। 

इसलिए छात्रों को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड के रूप में एक अवसर दिया जाता है। ताकि छात्र मूल पंजीयन पत्र आने से पहले, डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में अपना विवरण देख कर संतुष्ट हो जाएं। और अगर डमी रजिस्ट्रेशन में कोई गलती हो तो छात्र समय रहते उसमें सुधार करवा लें।

यहाँ ये याद रखना आवश्यक है कि डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने से साथ ही इसमें सुधार करने के डेट भी जारी किया जाता है। अगर इस डेट में छात्र सुधार न करवाएं तो फिर इसी काम के लिए उन्हें परीक्षा के बाद बिहार बोर्ड के कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिसमें समय और पैसे की बर्बादी होती है।

Also Read:

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड और सुधार करने का लास्ट डेट क्या है?

2026 में मैट्रिक इंटर का एग्जाम देने वाले छात्रों का डमी रजिस्ट्रेशन 05 जुलाई 2025 को जारी हो चुका है। मैट्रिक इंटर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2026 को डाउनलोड करने का लास्ट डेट 25 जुलाई 2025 तक है। साथ ही मैट्रिक इंटर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2026 में सुधार कराने का लास्ट डेट भी 25 जुलाई 2025 तक है।

हालांकि इस लास्ट डेट को बढ़ाया भी जाएगा। फिर भी छात्रों को चाहिए कि अंतिम तिथि से पहले अपना मैट्रिक इंटर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2026 डाउनलोड कर लें। और अगर आवश्यक हो तो इसमें सुधार भी अवश्य करवा लें। मैट्रिक इंटर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है। 

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में ये काम न किया तो एग्जाम से बाहर

वर्ष 2024 से बिहार बोर्ड ने एक नया नियम लागू किया है। जिसका पालन हर एक छात्र और स्कूलों को करना 100% आवश्यक है। अगर किसी छात्र का ये काम न हुआ तो उसका मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं आएगा। ऐसा छात्र एग्जाम फॉर्म नहीं भर पाएगा। इस प्रकार छात्र मैट्रिक इंटर का एग्जाम देने से वंचित हो जाएगा।

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पहले भी आते थे। पर पहले गलती रहने पर छात्रों को सुधार करवाना होता था। अगर किसी छात्र के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सारे विवरण सही होते थे, तो उस छात्र को कुछ भी नहीं करना होता था। परंतु अब ऐसा नहीं है। अब नियम बदल दिए गए हैं। 

क्या है डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड का नया नियम?

नए नियम के अनुसार, अब सभी छात्रों को डमी रजिस्ट्रेशन का घोषणा पत्र अपलोड करवाना अनिवार्य है। ये घोषणा पत्र मैट्रिक इंटर के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में नीचे के भाग में दिया गया है। छात्रों को डमी का घोषणा पत्र अपलोड करवाने के लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा:-

जिन छात्रों के डमी में कोई गलती है-
    • जिन छात्रों के डमी में कोई गलती है उन्हे पहले डमी रजिस्ट्रेशन में सुधार करवाना होगा। 
    • ये सुधार छात्रों के अपने ही स्कूल से होगा। 
    • डमी रजिस्ट्रेशन में सुधार छात्र स्वयं या साइबर कैफे से नहीं करवा सकते। 
    • सुधार करवाने के बाद डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में नीचे दिए गए घोषणा पत्र में छात्रों को अपना साइन करना होगा। तथा अपने माता/पिता/अभिभावक का साइन करवाना होगा। 
    • साइन किया हुआ डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड छात्र अपने स्कूल में जमा कर देंगे। 
    • स्कूल वाले छात्रों के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड का घोषणा पत्र, बिहार बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर देंगे। 
    • छात्र स्वयं डमी का घोषणा पत्र अपलोड नहीं कर सकते, न ही साइबर कैफे से करवा सकते हैं। 
जिन छात्रों के डमी में कोई गलती नहीं है-
    • सब सही होने कि स्थिति में छात्रों को सुधार करने कि कोई आवश्यकता नहीं है। 
    • छात्रों को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में नीचे दिए गए घोषणा पत्र में अपना साइन करना होगा। तथा अपने माता/पिता/अभिभावक से भी साइन करवाना होगा। 
    • साइन किया हुआ डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड छात्र अपने स्कूल में जमा कर देंगे। 
    • स्कूल वाले छात्रों के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड का घोषणा पत्र, बिहार बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर देंगे। 
    • छात्र स्वयं डमी का घोषणा पत्र अपलोड नहीं कर सकते, न ही साइबर कैफे से करवा सकते हैं। 
matric inter dummy registration card 2026 naya niyam
matric inter dummy registration card 2026 naya niyam

new animated gif

बता दें कि इस नियम के बारे मे बिहार बोर्ड ने अपने पोर्टल पर भी सूचना दिया है। जिसे आप ऊपर दिए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं। पोर्टल पर ही बिहार बोर्ड ने स्पष्ट लिख दिया है कि:-

  1. डमी पंजीयन का घोषणा-पत्र सभी विद्यार्थियों को अपलोड करना जरूरी है।
  2. जिनका अपलोड नहीं किया जाएगा, उनका मूल पंजीयन पत्र जारी नहीं किया जाएगा और न ही परीक्षा फॉर्म भरने में उनका नाम दिखेगा। 
  3. विद्यार्थियों का डमी घोषणा-पत्र विद्यालय के प्रधान द्वारा अपलोड किया जाएगा। 

FINAL WORDS

छात्रों को सलाह दी जाती है कि निर्धारित तिथि 25 जुलाई 2025 तक ये काम अवश्य कर लें। अर्थात अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड मे दिए गए घोषणा पत्र में अपना एवं माता/पिता का साइन करवा कर अपने विद्यालय में अवश्य जमा कर दें। मैट्रिक और इंटर दोनों छात्रों को ये काम अवश्य करना है। डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड मे कोई गलती हो तो भी ये काम करना है। और अगर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सब सही है तो भी ये काम अवश्य करना है। 

2 thoughts on “Matric inter Dummy Registration Card Download 2026: ये काम न किया तो एग्जाम से बाहर”

  1. Sir Nov ma 19 – 21 tak spot admission aaya tha usma maine admission le liya but , dummy registration ka date oct tak hi tha to sir mera registration kaisa hoga aab ?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top