बिहार बोर्ड के छात्रों का डमी एडमिट कार्ड आने वाला है। जो छात्र 2025 में मैट्रिक या इंटर का एग्जाम देने वाले हैं, उनका डमी एडमिट कार्ड नवंबर महीने में जारी होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हफ्ते dummy admit card 10th 12th 2025 का लिंक जारी होने वाला है। छात्र जारी होने वाले लिंक से अपना dummy admit card 12th 2025 या dummy admit card 10th 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। परंतु इसमें छात्र खुद से सुधार नहीं कर सकते। dummy admit card 2025 में सऊहदार कराने के लिए छात्रों को अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क करना पड़ेगा।
आपको बता दें कि डमी एडमिट कार्ड सुधार कराने का आखरी मौका होता है। 10th या 12th के छात्रों को अपने रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कराने के लिए ही डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाता है।
डमी एडमिट कार्ड कैसा होता है?
बिहार बोर्ड द्वारा जारी 10th 12th dummy admit card का प्रारूप नीचे दिया गया है। डमी एडमिट कार्ड बिल्कुल फाइनल एडमिट कार्ड के जैसा ही होता है। बस इसमें छात्रों का रौल नंबर और एग्जाम सेंटर का नाम छपा हुआ नहीं रहता है।
![bihar board dummy admit card](https://biharboardinfo.in/wp-content/uploads/2024/11/bihar-board-dummy-admit-card.jpg)
10th 12th के डमी एडमिट कार्ड में क्या क्या छपा रहता है?
dummy admit card 10th 12th 2025 में निम्नलिखित जानकारी छपी रहती है:-
-
- BSEB Unique ID
- स्कूल/कॉलेज का नाम
- छात्र/छात्रा का नाम
- माता का नाम
- पिता का नाम
- परीक्षार्थी का आधार नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रौल कोड
- दिव्यंग कोटि
- परीक्षार्थी की कोटि
- परीक्षार्थी का लिंग
- विषय
- परीक्षार्थी का फोटो
- परीक्षार्थी का हस्ताक्षर
dummy admit card में क्या क्या सुधार होगा?
Dummy admit card में ऊपर दिए गए सारे विवरण सुधारे जा सकते हैं। अर्थात छात्र अपने नाम, माता-पिता के नाम, जन्म-तिथि, विषय, फोटो, साइन सभी में आवश्यक सुधार करवा सकते हैं। परंतु ध्यान देने वाली बात ये हैं कि ये सुधार छात्र स्वयं नहीं कर सकते। बल्कि सुधार करवाने के लिए उन्हें अपने स्कूल या कॉलेज जाना होगा।
10th 12th Dummy Admit Card डाउनलोड करने और इसमें सुधार करवाने कि पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है।
dummy admit card डाउनलोड कैसे करें?
10th 12th Dummy admit card डाउनलोड करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:-
- सबसे पहले बिहार बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाईट को खोले।
- For 10th (मैट्रिक के लिए)- https://secondary.biharboardonline.com/
- For 12th (इंटर के लिए)- https://seniorsecondary.biharboardonline.com/
- HomePage पर आपको Important Links के अंदर Click here to Download Dummy Admit Card 2025 का लिंक दिखाई पड़ेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे कुछ Details मांगे जाएंगे। जैसे- स्कूल/कॉलेज कोड, छात्र का नाम, जन्म-तिथि आदि।
- सारे डिटेल्स सही-सही दल कर सबमिट करने पर आपका Dummy Admit Card 2025 डाउनलोड हो जाएगा।
- स्वयं डाउनलोड करने में कोई समस्या होने पर अपने स्कूल या कॉलेज से भी Dummy Admit Card 2025 प्राप्त किया जा सकता है।
dummy admit card में सुधार कैसे करें?
Bihar Board 10th 12th Dummy admit card में सुधार करवाने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:-
- डाउनलोड किए गए Dummy admit card को बहुत ध्यान से देखें।
- अगर उसमें कोई गलती हो तो पहले इसका एक फोटोकॉपी करवाएं।
- Dummy admit card का फोटोकॉपी ले कर अपने स्कूल या कॉलेज जाएं।
- अपने शिक्षक या प्रिन्सपल से मिल कर उन्हें अपने 10th 12th Dummy admit card 2025 में गलती के बारे में बताएं।
- 10th 12th Dummy admit card में जहां पर गलती है, उसे कलम से काट कर वहाँ पर सही Detail लिख दें।
- फिर इस 10th 12th Dummy admit cardके फोटोकॉपी को अपने शिक्षक या प्रिन्सपल के पास जमा कर दें।
- आपके स्कूल कॉलेज वाले ऑनलाइन 10th 12th Dummy admit card में सुधार कर देंगे।
- सुधार कराने के बाद जब फाइनल एडमिट कार्ड आएगा, तो उसमे आपके सारे Details सही-सही छप कर आएंगे।
.e no dummy card galate hav