Matric Inter Exam 2026: लाखों छात्रों की परीक्षा पर संकट

matric inter 2026 news big update

लाखों छात्र मैट्रिक इंटर 2026 से बाहर

2026 में बिहार बोर्ड से मैट्रिक इंटर एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आई है। लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। लाखों की संख्या में छात्र 2026 में वार्षिक मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। जिसके कारण ऐसे छात्रों का एक साल बरबाद हो सकता है। आखिर क्या है पूरा मामला? और इतने सारे छात्रों का भविष्य आखिर क्यों दांव पर लगा हुआ है? आईए पूरी बात समझते हैं। 

बिहार बोर्ड ने लागू किया नया नियम

आप अवगत होंगे कि बिहार बोर्ड हर वर्ष फरवरी माह में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करता है। पिछले कई वर्षों से मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह में ही आयोजित होती रही हैं। 10th और 12th क्लास के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं भी फरवरी 2026 में ही संभावित हैं। जिसके लिए परीक्षा फॉर्म भरने का काम चल रहा है। 

बता दें कि बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए प्रीबोर्ड परीक्षा आयोजित करने का भी प्रावधान होता है। जिसे अलग-अलग बोर्ड में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। बिहार बोर्ड में प्रीबोर्ड एग्जाम को सेंटअप एग्जाम के नाम से जाना जाता है।

सेंटअप एग्जाम का कठोर नियम

बिहार बोर्ड के सेंटअप एग्जाम का नियम बड़ा कठोर है। इस सेंटअप एग्जाम में छात्रों का शामिल होना भी अनिवार्य होता है। और पास होना भी अनिवार्य होता है। सेंटअप एग्जाम में शामिल न होने वाले या फेल होने वाले छात्रों को मैट्रिक इंटर फाइनल एग्जाम में शामिल नहीं होने दिया जाता। ऐसे छात्रों का मैट्रिक इंटर का एडमिट कार्ड ही रोक दिया जाता है। बता दें कि वर्ष 2026 में बिहार बोर्ड से मैट्रिक इंटर एग्जाम देने वाले छात्रों की सेंटअप परीक्षा 19 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है। 

75% हाजरी का नियम लागू

चूंकि सेंटअप एग्जाम में शामिल होना और पास होना अनिवार्य है। इसलिए बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए सेंटअप एग्जाम का महत्व बेहद बढ़ जाता है। परंतु इस साल बिहार बोर्ड ने 75% ATTENDANCE का नियम लागू कर दिया है। 

इस नियम के कारण लाखों छात्रों के परीक्षा से बाहर होने की संभावना बन गई है। क्योंकि लाखों छात्र ऐसे हैं, जिनका उनके स्कूल/कॉलेज में 75% हाजरी नहीं है। 75% ATTENDANCE के नियम के अनुसार, जिन छात्रों का 75% हाजरी नहीं है, वो सेंटअप एग्जाम नहीं दे सकते। और चूंकि सेंटअप एग्जाम नहीं देने पर मैट्रिक इंटर फाइनल एग्जाम का एडमिट कार्ड नहीं आता है। इसलिए ऐसे छात्रों का एक साल बरबाद हो सकता है। इस संबंध में बिहार बोर्ड के अपने नोटिस में क्या लिखा है, आप नीचे देख सकते हैं।  

बिहार बोर्ड का ऑफिशियल नोटिफिकेशन

  1. मैट्रिक इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले नियमित, स्वतंत्र तथा क्वालिफाईंग कोटि के विद्यार्थियों की उत्प्रेषण (Sent-up ) / जाँच परीक्षा (सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक) कार्यक्रम एवं परीक्षा के उपरांत परीक्षाफल जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा कराने के संबंध में आवश्यक सूचना एतद् द्वारा +2 स्तर के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रधान, इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले नियमित, स्वतंत्र एवं क्वालिफाईंग कोटि के विद्यार्थियों, उनके अभिभावक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) तथा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को सूचित किया जाता है कि इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले सूचीकृत नियमित, स्वतंत्र एवं क्वालिफाईंग कोटि के विद्यार्थियों के सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक विषयों की उत्प्रेषण (Sent-up) / जाँच परीक्षा +2 विद्यालय / महाविद्यालय के स्तर पर संचालित होगी।
  2. उत्प्रेषण (Sent-up ) / जाँच परीक्षा की सैद्धान्तिक परीक्षाएँ दिनांक 19.11.2025 से 26.11.2025 तक एवं प्रायोगिक परीक्षाएँ दिनांक 27.11.2025 से 29.11.2025 तक आयोजित होंगी, जिसका कार्यक्रम कंडिका-5 में उल्लिखित है । उत्प्रेषण (Sent-up) / जाँच परीक्षा के प्रश्न पत्र दिनांक 10.11.2025 से 15.11.2025 तक की अवधि में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में भेजे जाएँगे, जिन्हें शिक्षण संस्थान के प्रधान दिनांक 18.11.2025 तक स्वयं अथवा विधिवत् प्राधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से वहाँ से प्राप्त कर लेंगे ।
  3. +2 विद्यालय/महाविद्यालय के स्तर पर आयोजित होने वाली उत्प्रेषण (Sent-up) / जाँच परीक्षा में नियमित, स्वतंत्र एवं क्वालिफाईंग कोटि के विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उत्प्रेषण (Sent-up)/ जाँच परीक्षा में वही विद्यार्थी सम्मिलित होंगे, जिनकी उपस्थिति उनके शिक्षण संस्थान में न्यूनतम 75 प्रतिशत हो। उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ही इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने हेतु ऑनलाईन प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। यदि उक्त कोटि के विद्यार्थी किसी विषय / विषयों की उत्प्रेषण (Sent-up) / जाँच परीक्षा में सम्मिलित नहीं होते हैं अर्थात अनुपस्थित रहते हैं अथवा परीक्षा में अनुत्तीर्ण (Fail) रहते हैं, तो वैसे विद्यार्थी को इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने हेतु ऑनलाईन प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा तथा परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित कर दिया जाएगा। पूर्ववर्ती (Ex.) कम्पार्टमेन्टल (Compartmental) एवं समुन्नत (Improvement) कोटि के विद्यार्थी को उत्प्रेषण (Sent-up) / जाँच परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना है।
  4. उल्लेखनीय है कि गत वर्ष की भाँति उत्प्रेषण (Sent-up) / जाँच परीक्षा की व्यवस्था ( प्रणाली) को पारदर्शी एवं उत्कृष्ट बनाने की आवश्यकता है, ताकि इन परीक्षाओं की गुणवत्ता उच्च कोटि की हो एवं इसमें उत्तीर्ण परीक्षार्थी वास्तविक रूप से समिति द्वारा आयोजित होने वाली इन्टरमीडिएट परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने के मापदण्ड पर अपनी अर्हता एवं योग्यता प्रमाणित कर सके। इस उद्देश्य से निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) के ज्ञापांक 09/बि0वि0प0स0-12 / 2020 – 557 दिनांक 18.09.2020 द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में निम्नांकित कार्रवाई की जानी है:-
  5. उत्प्रेषण (Sent-up)/जाँच परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों का विषयवार निर्धारण समिति स्तर पर किया गया है तथा इसकी आपूर्ति समिति द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से सभी मान्यता प्राप्त +2 विद्यालयों / महाविद्यालयों को निःशुल्क उपलब्ध होगा। इस पर होने वाला व्यय समिति द्वारा वहन किया जाएगा और इसके लिए विद्यार्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  6. समिति द्वारा आपूरित प्रश्न पत्र का प्रारूप उच्च माध्यमिक परीक्षा के अनुरूप तैयार किया गया है, ताकि परीक्षार्थी पूर्व से ही समिति द्वाराआयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए अपने आप को तैयार कर सकें ।
  7. उत्प्रेषण (Sent-up) / जाँच परीक्षा का आयोजन एवं मूल्यांकन पूर्व व्यवस्था के अनुसार सभी मान्यता प्राप्त +2 विद्यालय / महाविद्यालय के स्तर पर ही किया जाएगा ।

Inter Sentup Exam 2026 Notification & Routine

inter sentup exam 2025 official notification and Datesheet
inter sentup exam 2025 official notification and Datesheet

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top