मैट्रिक इंटर परीक्षा 2025
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर ने 07 दिसंबर 2024 को 2025 की मैट्रिक इंटर परीक्षा का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसके अनुसार 01 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक इंटर की परीक्षा संचालित की जाएगी। तथा 17 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा संचालित होगी।
मैट्रिक तथा इंटर को परीक्षाएं दो पालियों में संचालित होगी। जिसमें पहली पाली 09:30 बजे 12:45 बजे तक, वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 02:00 अपराहन से 05:15 बजे अपराहन तक संचालित होगी।
मैट्रिक इंटर का प्रैक्टिकल एग्जाम (प्रायोगिक परीक्षा) कब होगा?
बता दें कि मैट्रिक तथा इंटर के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा भी होती है। जिसमें इंटर के छात्रों का प्रैक्टिकल का लिखित एग्जाम होता है। जबकि मैट्रिक के छात्रों का प्रैक्टिकल का लिखित एग्जाम नहीं होता, सिर्फ इनकी प्रैक्टिकल कॉपी जमा ली जाती है।
इंटर के छात्रों का प्रैक्टिकल एग्जाम 10 जनवरी 2025 से 20 जनवरी 2025 तक होगा। जिसके लिए अलग से एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। मैट्रिक के छात्रों का प्रैक्टिकल 21 जनवरी 2025 से 23 जनवरी 2025 तक होगा। मैट्रिक के छात्रों के लिए अलग से प्रैक्टिकल का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाता।
मैट्रिक इंटर परीक्षा 2025 में कितने छात्र शामिल होंगे?
2025 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का विवरण भी परीक्षा कैलेंडर के साथ ही जारी कर दिया गया है। 2025 में 12,89,601 विद्यार्थी इंटर की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। मैट्रिक की बात करें तो 2025 के वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,81,079 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।
बता दें कि मैट्रिक इंटर परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर का चयन कर लिए गया है। बहुत जल मैट्रिक इंटर एग्जाम सेंटर लिस्ट भी जारी किया जाएगा, जिसे आप इसी वेबसाईट से डाउनलोड कर सकेंगे।
मैट्रिक इंटर परीक्षा 2025 में छात्रों को कैसे बैठाया जाएगा?
बहुत सारे छात्र सोचते हैं कि एक साथ एग्जाम फॉर्म भरने पर एग्जाम में एक साथ सीट भी मिलेगा। परंतु ऐसा नहीं है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति हर वर्ष इसके लिए एक अलग नीति निर्धारित करता है। उसी नीति के तहत छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की जाती है।
पिछले कई वर्षों से छात्र-छात्राओं के नाम के पहले अक्षर के अनुसार बैठने की व्यवस्था की जाती थी। जिसमें ‘A’ से जिनका नाम शुरू होता था, उसे सबसे पहले बैठाया जाता था। उसके बाद ‘B’ से नाम शुरू होने वाले छात्रों बैठाया जाता था। इस प्रकार सबसे आखरी में ‘Z’ अक्षर से जिनका नाम शुरू होता था, उन्हें बैठाया जाता था। इसके लिए एक स्कूल के सभी छात्रों का नाम पहले वर्णमाला क्रम (Alphabetical Order) के अनुसार सजाया जाता था। और ‘A’ नाम वालों को 1,2,3 तथा ‘B’ नाम वालों को 4,5,6…. फिर ‘C’ नाम वालों को 7,8,9…रौल नंबर आबंटित किया जाता था। फिर इसी रौल नंबर के अनुसार छात्रों एग्जाम सेंटर पर बैठने की व्यवस्था की जाती थी। इसमें अगर किन्हीं दो छात्रों का नाम एक ही है, तो एग्जाम में उनका सीट आस-पास हो जाता था। या अगर किसी के नाम के पहले अक्षर मिलते-जुलते होने पर भी उन छात्रों के सीट आस-पास मिलने की संभावना रहती थी।
परंतु ये व्यवस्था 2023 के मैट्रिक इंटर एग्जाम तक ही अपनाया गया। वर्ष 2024 से इस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया।
क्या बदलाव हुआ 2024 में?
2024 के मैट्रिक इंटर एग्जाम में पहली बार बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने छात्रों के बैठने की एक नई व्यवस्था अपनाई। ये व्यवस्था इससे पहले कभी नहीं अपनाई गई थी। यही नहीं छात्र-छात्राओं को रौल नंबर आबंटित करने के नियम में भी भारी फेरबदल किया गया।
बिहार बोर्ड 2024 में छात्र-छात्राओं के नाम के बजाए छात्र-छात्राओं के माता के नाम के अनुसार रौल नंबर आबंटित (Allot) किये थे। इसके तहत सबसे पहले विद्यार्थियों के माता के नाम के पहले अक्षर के अनुसार विद्यार्थियों का सजा दिया गया। फिर उन्हें 1 से शुरू करते हुए रौल नंबर आबंटित किये गए। अर्थात जिन छात्रों के माता का नाम एक ही था या एक ही अक्षर से शुरू होता था, उनका सीट आस-पास में आ गया। जबकि इससे पहले छात्रों के नाम के पहले अक्षर समान रहने पर एक ही नाम रहेने पर एक साथ सीट मिलने की संभावना रहती थी।
मैट्रिक इंटर 2025 में फिर बदला गया नियम
अब अगर 2025 की बात करें तो वर्ष 2025 के मैट्रिक इंटर एग्जाम बैठने कि व्यवस्था फिर से बदल दी गई है। जो छात्र वर्ष 2025 में बिहार बोर्ड से मैट्रिक या इंटर का एग्जाम देने वाले हैं, उन सभी का फाइनल एडमिट कार्ड जारी हो गया है। साथ ही इन सभी छात्रों का रौल नंबर भी आबंटित कर दिया गया है।
2025 में फरवरी माह में होने वाले मैट्रिक इंटर परीक्षा के लिए नई व्यवस्था से रौल नंबर आबंटित (Allot) किया गया है। न तो ये छात्रों के अपने नाम के अनुसार है, न माता और न पिता के नाम के अनुसार। अर्थात 2025 के लिए रौल नंबर Randomly आबंटित किया गया है।
इसका मतलब ये हुआ कि इस वर्ष न तो एक जैसे नाम वाले एक साथ बैठेंगे। न ही एक जैसे पिता के नाम वाले और न ही एक जैसे माता के नाम वाले एक साथ बैठेंगे। बैठने की व्यवस्था को पूरी तरह से बदल दिया गया है। मैट्रिक इंटर एग्जाम 2025 में किस विद्यार्थी का सीट कहाँ होगा, ये पूरी तरह से उनके रौल नंबर पर निर्भर करता है। अर्थात सबसे आगे रौल नंबर 25010001, उसके बाद 25010002, उसके बार 25010003।
आपके एग्जाम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं
Also Read:
मैट्रिक इंटर परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाओं का फाइनल एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मैट्रिक इंटर एडमिट कार्ड छात्र स्वयं डाउनलोड नहीं कर सकते। सिर्फ स्कूल/कॉलेज के शिक्षक या प्रधानाध्यापक अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मैट्रिक इन्टर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है।
- Matric (10th) Admit card 2025 Download Link– Download Here
- inter (12th) Admit card 2025 Download Link– Download Here
Adarsh kumar
Adarsh kumar