Matric Inter Official Model Paper 2026: यहाँ से करें डाउनलोड

bihar board matric inter official model paper 2026 pdf download

BSEB Official Model Set जारी

2026 में बिहार बोर्ड से मैट्रिक इंटर एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 02 दिसंबर 2025 को बोर्ड ने मॉडल पेपर जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर नीचे डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि मोडल पेपर को ही मॉडल सेट भी कहते हैं। असल में ये 2026 की परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का प्रारूप होता है। जिससे छात्रों को फाइनल एग्जाम के पैटर्न, प्रश्नों का लेवल, प्रश्नों की संख्या तथा मार्किंग स्कीम को समझने में मदद मिलती है। 

2026 में भी रहेंगे 100 Objective

पिछले कई वर्षों की तरह 2026 के मैट्रिक इंटर एग्जाम में भी 100 Objective पूछे जाएंगे। सभी प्रकार के प्रश्नों की संख्या दुगनी रहेगी। 

बता दें कि मैट्रिक में Math विषय में कुल 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें 100 वस्तुनिष्ट प्रश्न अर्थात Objective question रहेंगे। इसमे 50 का उत्तर देना होगा। 30 लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमे 15 का जवाब देना होगा। इसी प्रकार 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 4 का जवाब देना होगा। उसी प्रकार Science में कुल 110 प्रश्न पूछे जाएंगे।

इंटर में Chemistry में कुल 96 Questions पूछे जाएंगे। इसमें 70 Objective प्रश्न रहेंगे, जिसमें  35 का जवाब देना होगा। 20 लघु उत्तरीय प्रश्न रहेंगे, जिसमे 10 का जवाब देना होगा। 06 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न रहेंगे, जिसमे 03 का जवाब देना होगा। 

Official Model Paper से मैट्रिक इंटर में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

कई छात्रों का सवाल रहता है कि क्या मॉडल पेपर से फाइनल एग्जाम में भी प्रश्न पूछे जाते है? तो इसका जवाब है- “हाँ”

लेकिन फाइनल एग्जाम में कितने प्रश्न मॉडल पेपर से होंगे, इसकी संख्या बता पाना संभव नहीं है। किसी किसी साल कई सारे प्रश्न मॉडल सेट से पूछ दिए जाते हैं। तो किसी किसी साल ऐसे प्रश्नों की संख्या कम भी होती है। 

Matric Inter Official Model Paper 2026 कैसे डाउनलोड करें?

मैट्रिक इंटर 2026 के लिए ऑफिशियल मॉडल पेपर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। मैट्रिक इंटर के छात्र, सब्जेक्ट के नाम पर क्लिक करके मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। 

MATRIC

INTER SCIENCE (I.SC)

INTER ARTS (I.A)

INTER COMMERCE (I.COM)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top