PEN Number kaise banaye: PEN Number kaise pata kare

pen number kaise pata kare pen number search

PEN Number क्या होता है?

PEN Number का फूल फॉर्म Permanent Education Number (परमानेंट एजुकेशन नंबर) होता है। PEN Number छात्रों को जारी किया जाने वाला 11 अंकों का एक युनीक कोड होता है। PEN Number एक विशेष पहचान नंबर है। ये नंबर वर्तमान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जारी किया जाता है। जिससे उनकी शैक्षणिक गतिविधियां आसानी से ट्रैक किया जा सके। 

शिक्षा विभाग ने पूरे देश में वर्ष 2023-24 से इस व्यवस्था को लागू किया है। इससे फर्जी स्कूलों और फर्जी TC जारी करने वाली संस्थाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि भारत सरकार ने यू डाइस पोर्टल (UDISE) बनाया है। जिस पर सभी शैक्षणिक संस्थान अर्थात स्कूलों कॉलेजों का पंजीयन आवश्यक है। इतना ही नहीं स्कूलों कॉलेजों के साथ-साथ अब उन संस्थाओं में पढ़ने वाले सभी छात्रों ब्योरा भी यू डाइस पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। 

PEN Number kaise banaye

छात्रों को PEN Number बनाने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। जैसे ही छात्रों का पूरा ब्योरा उनके स्कूल कॉलेज वाले UDISE Portal पर दर्ज करते हैं। छात्रों का PEN Number जारी कर दिया जाता है। 

संक्षेप में कहें तो छात्र स्वयं PEN Number नहीं बना सकते। इसके लिए उन्हें अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क करना होगा। 

अगर कोई स्कूल कॉलेज अपने यहाँ नामांकित छात्रों का विवरण UDISE Portal पर अपलोड न करें तो वैसे छात्रों का PEN Number भी नहीं बन पाएगा। अर्थात ये स्वचालित (Automatic) प्रक्रिया है। जिसके लिए छात्रों पूरा विवरण UDISE पोर्टल पर दर्ज होना आवश्यक है। 

PEN Number kaise pata kare

जिस प्रकार छात्रों को PEN Number खुद से बनाने का अधिकार नहीं है। उसी प्रकार छात्र स्वयं अपना PEN Number Search नहीं कर सकते। शिक्षा विभाग ने अभी तक कोई ऐसा पोर्टल या लिंक उपलब्ध नहीं कराया है, जिससे छात्र अपना PEN Number पता लगा सकें या सर्च कर सकें। 

लेकिन फिर भी अपना PEN Number पता लगाने का एक रास्ता है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए Steps को फॉलो करना होगा। 

    • अपने स्कूल/कॉलेज जाएं, जहां आपका नामांकन है।
    • उनसे अपना PEN Number पूछें। 
    • आपके शिक्षक UDISE पोर्टल से देख कर आपका PEN Number आपको उपलब्ध करा देंगे। 
    • इसके लिए आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान-पत्र की मांग की जा सकती है। 
pen number kaise nikale pen number kaise pata kare
pen number kaise nikale pen number kaise pata kare

PEN Number के क्या उपयोग हैं?

जैसा कि आपको पता है, भारत के हर राज्य के छात्रों को अब APAAR ID बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके लिए एक अभियान चल कर पूरे देश भर में छात्रों का APAAR ID बनाया जा रहा है। हालांकि APAAR ID कि अनिवार्यता के संबंध में सरकार कि तरफ से स्थिति स्पष्ट की गई। है। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार से RTI के तहत सूचना मांगी गई थी कि APAAR ID बनाना बच्चों के लिए अनिवार्य है या नहीं। अगर कोई छात्र इसे न बनाए तो उसे क्या-क्या नुकसान हो सकता है। क्या ऐसे छात्रों को किसी प्रकार की सुविधा से वंचित भी किया जा सकता है। RTI के तहत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से मिले जवाब को आप यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं। साथ ही RTI COPY को डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

APAAR ID बनाने के लिए छात्रों का PEN Number होना आवश्यक है। अर्थात केवल उन्हीं छात्रों का APAAR ID बन पाएगा, जिनका PEN Number बना हुआ होगा। इस प्रकार अगर PEN Number के उपयोग की बात करें तो APAAR ID बनाने में PEN Number या पर्सनल एजुकेशन नंबर का सबसे बड़ा उपयोग है। 

UDISE PORTAL पर छात्रों का सभी विवरण अपलोड करने के पश्चात Profile Update करना होता है। छात्र के Profile Update करने के बाद UDISE PORTAL अपने-आप छात्र का PEN Number जेनरैट कर देता है। 

Also Read:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top