Matric inter Exam Form Date 2027
मैट्रिक का एग्जाम फॉर्म कब से भरा जाएगा और इंटर का एग्जाम फॉर्म कब से भरा जाएगा अर्थात जो छात्र इस वर्ष 2026 में क्लास 10th या क्लास 12th में पढ़ रहे हैं। वर्ष 2027 के मैट्रिक और इंटर एग्जाम के लिए एग्जाम फॉर्म भरने के डेट के साथ साथ पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है, जैसे-
- मैट्रिक 2027 का एग्जाम फॉर्म कब से भरा जाएगा ?
- इंटर 2027 का एग्जाम फॉर्म कब से भरा जाएगा ?
- ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड (मूल पंजीयन पत्र) कब मिलेगा?
- कौन-कौन से छात्र मैट्रिक इंटर का एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं?
- एग्जाम फॉर्म भरने में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगता है?
- मैट्रिक इंटर एग्जाम फॉर्म भरने में कितना पैसा लगता है?
- मैट्रिक इंटर का एग्जाम फॉर्म भरने के लिए क्या करना होगा?
मैट्रिक 2027 का एग्जाम फॉर्म कब से भरा जाएगा ?
Matric ka exam form kab bhara jayega 2027
मैट्रिक का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड आ चुका है। जिसे डाउनलोड करने और उसमें सुधार करने लास्ट डेट 14 अगस्त 2026 तक रखा गया था, जिसे बढ़ाया भी जाएगा। डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को डाउनलोड करने और उसमें सुधार करने का डेट खत्म होने के बाद मूल पंजीयन पत्र जारी किया जाता है। और उसके साथ ही एग्जाम फॉर्म भरने की शुरुआत भी कर दी जाती है।
अगर पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मैट्रिक का एग्जाम फॉर्म अगस्त या सितंबर के महीने में भरे जाते हैं। वर्ष 2027 के मैट्रिक परीक्षा के लिए भी अगस्त या सितंबर के महीने में एग्जाम फॉर्म भरे जाएंगे। अर्थात अगस्त लास्ट होते-होते या सितंबर के शुरुआत में मैट्रिक का एग्जाम फॉर्म भरने की शुरुआत हो जाएगी।
इंटर 2027 का एग्जाम फॉर्म कब से भरा जाएगा ?
inter ka exam form kab bhara jayega 2027
मैट्रिक के साथ-साथ इंटर की परीक्षाओं के लिए भी सारी तिथियां एक साथ ही जारी होती है। मैट्रिक के हिसाब इंटर का भी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया गया था जिसमें सुधार करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 तक रखी गई थी। अर्थात जब सारी प्रक्रियाएं मैट्रिक और इंटर के लिए एक साथ एक समान रूप से चलती है। तो एग्जाम फॉर्म तिथि भी एक समान ही रहने की संभावना होती है।
इंटर 2027 के लिए भी एग्जाम फॉर्म अगस्त लास्ट होते होते या सितंबर का शुरुआत में भरा जाएगा।
ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड (मूल पंजीयन पत्र) कब मिलेगा?
आपको बता दें की एग्जाम फॉर्म भरना जैसे ही शुरू होता है। उसके लिए पहले बिहार बोर्ड ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी करता है। एक ही नोटिफिकेशन में एग्जाम फॉर्म भरने की डेट की घोषणा भी की जाती है। और इसी नोटिफिकेशन में मैट्रिक इंटर के ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने की घोषणा भी की जाती है। अर्थात एग्जाम फॉर्म भरने की डेट की घोषणा होते ही मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों के लिए ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा।
क्योंकि छात्र एवं छात्राओं को ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड के विवरण के अनुसार ही अपने एग्जाम फॉर्म को भरना होता है। इसलिए बच्चों को पहले ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। उसके बाद उन्हें एग्जाम फॉर्म भरने के लिए कहा जाता है।
यहां पर यह बात स्पष्ट कर दें कि ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड आप स्वयं डाउनलोड नहीं कर सकते। डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड की तरह ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड को डाउनलोड करने का विकल्प छात्र एवं छात्राओं को उपलब्ध नहीं कराया जाता। केवल स्कूल वाले ही छात्र एवं छात्राओं का ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड या मूल पंजीयन पत्र डाउनलोड करके तथा उस पर हस्ताक्षर एवं मुहर लगाकर दे सकते हैं।
तो चाहे अगस्त हो या सितंबर हो, जैसे ही एग्जाम फॉर्म भरने का नोटिफिकेशन आएगा, उसी समय ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा। जिसे छात्र-छात्राएं अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
कौन-कौन से छात्र मैट्रिक इंटर का एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं?
10th 12th exam form date 2027
अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है की मैट्रिक इंटर 2027 के लिए कौन-कौन से छात्र एवं छात्राएं एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं। तो आपको बता दें कि निम्न कोटि के छात्र एवं छात्राएं मैट्रिक इंटर 2027 के लिए एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं-
- रेगुलर छात्र (पहली बार परीक्षा देने वाले)
- फेल छात्र (कितने विषय में भी फेल हों)
- इंप्रूवमेंट छात्र (केवल 2026 में एग्जाम देने वाले)
- कंपार्टमेंटल छात्र
- जो इससे पहले एग्जाम फॉर्म न भर पाए हों
- जो इससे पहले एग्जाम फॉर्म तो भरे हों, पर एग्जाम ना दे पाए हों
- पिछले 2 वर्षों में जिनका कुछ सब्जेक्ट का एग्जाम छूट गया हो
यहां पर इस बात को स्पष्ट समझ लें कि मैट्रिक और इंटर के लिए एग्जाम फॉर्म भरने का जो डेट रेगुलर छात्रों के लिए होता है, वही डेट फेल, इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंटल या छूटे हुए छात्रों के लिए भी होता है। बस अलग-अलग प्रकार के छात्रों के लिए एग्जाम फॉर्म भरने का शुल्क अलग-अलग होता है।
साथ ही यह भी याद रखें कि किसी भी प्रकार के छात्र हों, एग्जाम फॉर्म भरने के लिए आपको अपने स्कूल से ही संपर्क करना पड़ेगा। छात्र स्वयं या किसी साइबर कैफे के माध्यम से मैट्रिक या इंटर के लिए एग्जाम फॉर्म नहीं भर सकते। रेगुलर छात्रों के अलावा जो फेल, कंपार्टमेंटल या इंप्रूवमेंट या छूटे हुए छात्र हैं। उन्हें भी एग्जाम फॉर्म भरने के लिए अपने उसी पुराने स्कूल से संपर्क करना होगा, जहां से उन्होंने इससे पहले एग्जाम फॉर्म भरा था।
एग्जाम फॉर्म भरने में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगता है?
मैट्रिक इंटर परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म या एग्जाम फॉर्म भरने में कोई विशेष डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं होती। फिर भी कुछ स्कूल वाले छात्र-छात्राओं से कुछ डॉक्यूमेंट की मांग कर सकते हैं। मैट्रिक इंटर एग्जाम फॉर्म भरने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट की सूची निम्नवत है –
- भरा हुआ एग्जाम फॉर्म
- ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड (मूल पंजीयन पत्र)
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
- मोबाइल नंबर (एग्जाम फॉर्म पर भरना होगा)
- ईमेल आईडी (एग्जाम फॉर्म पर भरना होगा)
- एक फोटो (फॉर्म के साथ अटैच)
- सिग्नेचर (एग्जाम फॉर्म पर)
अलग अलग स्कूलों में अलग-अलग डॉक्युमेंट्स मांगे जा सकते हैं। कुछ स्कूलों में बिना किसी डॉक्यूमेंट के भी एग्जाम फॉर्म भरा जा सकता है।
मैट्रिक इंटर एग्जाम फॉर्म भरने में कितना पैसा लगता है?
मैट्रिक तथा इंटर का एग्जाम फॉर्म भरने में लगने वाले शुल्क का विवरण, परीक्षार्थियों की कोटि के अनुसार अलग-अलग नीचे दिया गया है।
मैट्रिक का एग्जाम फॉर्म भरने में लगने वाले शुल्क का विवरण निम्नवत है –
- रेगुलर या Ex-Regular (पहली बार परीक्षा देने वाले) – 950/-
- इंप्रूवमेंट – 1150/-
- Ex-Students (पूर्ववर्ती फेल) – 785/-
- कंपार्टमेंटल छात्र – 785/-
(मैट्रिक परीक्षा फॉर्म भरने में SC, ST और EBC के छात्र छात्राओं को 115/- रुपए कम शुल्क देना होता है)

इंटर का एग्जाम फॉर्म भरने में लगने वाले शुल्क का विवरण निम्नवत है –
- रेगुलर या Ex-Regular (पहली बार परीक्षा देने वाले) – 1430/-
- इंप्रूवमेंट छात्र – 1770/-
- Ex-Students (पूर्ववर्ती फेल) – 1090/-
- कंपार्टमेंटल छात्र – 960/-
(इंटर परीक्षा फॉर्म भरने में SC, ST और EBC के छात्र छात्राओं को 260/- रुपए कम शुल्क देना होता है)

आपको बता दें कि ऊपर दिए गए शुल्क बोर्ड द्वारा निर्धारित हैं। परंतु अलग-अलग स्कूलों में इस शुल्क के साथ अलग से कुछ राशि भी जोड़ कर ली जा सकती है। इसलिए विभिन्न स्कूलों का एग्जाम फॉर्म शुल्क अलग-अलग हो सकता है।
मैट्रिक इंटर का एग्जाम फॉर्म भरने के लिए क्या करना होगा?
मैट्रिक इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सभी प्रकार के छात्राओं को निम्न प्रक्रियाओं का पालन करना होगा-
- अपने स्कूल जाएं और सबसे पहले अपना ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड प्राप्त करें।
- पूर्ववर्ती या कंपार्टमेंटल या इंप्रूवमेंट छात्रों को अपना पहले वाला रजिस्ट्रेशन कार्ड या एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा। उन्हें नया ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं मिलेगा।
- अब अपने ही स्कूल से नाम फोटो सिग्नेचर विवरण छपा हुआ एग्जाम फॉर्म प्राप्त करें।
- पूर्ववर्ती या कंपार्टमेंटल या इंप्रूवमेंट छात्रों को विवरण छपा हुआ फॉर्म नहीं मिलेगा। ऐसे छात्रों को Blank फॉर्म मिलेगा।
- एग्जाम फॉर्म में जो विवरण भरने हैं, वह सब भर कर तैयार कर दें।
- अगर स्कूल द्वारा कहा जाए तो एग्जाम फॉर्म पर फोटो और सिग्नेचर अलग से कर दें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट फॉर्म के साथ लगा दें।
- अब इस फॉर्म को निर्धारित शुल्क के साथ निर्धारित काउंटर या अपने शिक्षक के पास जमा कर दें।
FAQ
Question – मैट्रिक इंटर 2027 का एग्जाम फॉर्म कब से भरा जाएगा?
Answer – मैट्रिक इंटर एग्जाम 2027 के लिए एग्जाम फॉर्म अगस्त लास्ट या सितंबर के महीने में भरा जाएगा।
Question – मैट्रिक इंटर का एग्जाम फॉर्म भरने में अपना स्कूल बदल सकते हैं कि नहीं?
Answer – नहीं, एग्जाम फॉर्म भरने के दौरान अपना स्कूल नहीं बदल सकते।
Question – एग्जाम फॉर्म भरने के दौरान अपना सब्जेक्ट, संकाय (Stream) या अन्य कोई विवरण बदला जा सकता है या नहीं?
Answer – नहीं, मैट्रिक इंटर का एग्जाम फॉर्म भरने के दौरान आप कोई भी विवरण नहीं बदल सकते। जो विवरण ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड पर छप कर आ चुके हैं, वही विवरण आगे भी एडमिट कार्ड पर छप कर आएंगे।
Question – इंप्रूवमेंट छात्र, फेल छात्र, पूर्ववर्ती या कंपार्टमेंटल छात्र किसी दूसरे स्कूल से एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं कि नहीं?
Answer – नहीं, इंप्रूवमेंट छात्र या फेल छात्र या पूर्ववर्ती छात्र या कंपार्टमेंटल छात्रों को उसी स्कूल से एग्जाम फॉर्म भरना पड़ेगा, जिस स्कूल से उन्होंने पहले एग्जाम दिया था।
Question – इंप्रूवमेंट छात्र, फेल छात्र, पूर्ववर्ती या कंपार्टमेंटल छात्रों का एग्जाम फॉर्म कब से भरा जाएगा?
Answer – इंप्रूवमेंट, पूर्ववर्ती, फेल या कंपार्टमेंटल छात्रों का भी एग्जाम फॉर्म उसी डेट में भरा जाएगा, जिस डेट में रेगुलर छात्रों का एग्जाम फॉर्म भरा जाएगा।
Bihar Board Matric Exam Form – Official Website
Bihar Board Inter Exam Form – Official Website


