11th Registration Date 2026
Last Updated on: 08 Sep 2026
वैसे छात्र-छात्राएं, जिन्होंने इस साल 2026 में 11th क्लास में एडमिशन लिया है, उनका रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहा है। इस पोस्ट में Bihar Board 11th Registration Date 2026 से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है। जैसे:-
- Bihar Board 11th Registration 2026 कराना क्यों जरूरी है?
- 11th Registration 2026 कब से शुरू होगा?
- BSEB 11th Registration 2026 का Last Date कब तक है?
- Class 11th के रजिस्ट्रेशन में Subject Change होगा या नहीं?
- इंटर रजिस्ट्रेशन या bihar board 11th registration 2026 में स्कूल या संकाय (Stream) बदल सकते हैं या नहीं?
- Bihar Board 11th Registration 2026 में क्या-क्या Documents लगेंगे?
- 11th क्लास का रजिस्ट्रेशन कराने में कितना पैसा लगेगा?
- Bihar Board 11th registration Form Download Link
Bihar Board 11th Registration 2026 कराना क्यों जरूरी है?
बिहार बोर्ड से इंटर की परीक्षा देने का एक Systematic Process होता है। जिसमें सबसे पहले छात्र-छात्राओं को 11th क्लास में एडमिशन कराना होता है। केवल एडमिशन कराए हुए छात्रों का ही रजिस्ट्रेशन होता है। फिर केवल रजिस्ट्रेशन कराए हुए छात्रों का ही एग्जाम फॉर्म भरा जाता है। उसके बाद केवल एग्जाम फॉर्म भरने वाले छात्रों का फाइनल एडमिट कार्ड आता है। और जिनका फाइनल एडमिट कार्ड आता है, केवल वो छात्र बिहार बोर्ड की वार्षिक इंटर परीक्षा मे सम्मिलित हो पाते हैं। इस प्रोसेस को आप नीचे दिए गए Diagram से स्पष्ट समझ सकते हैं।
11th एडमिशन⇒11th रजिस्ट्रेशन⇒12th एग्जाम फॉर्म⇒Sent-Up Exam⇒फाइनल एडमिट कार्ड⇒इंटर फाइनल एग्जाम
ये स्पष्ट याद रखिए कि सिर्फ 11th क्लास में एडमिशन करा लेने से इंटर परीक्षा मे सम्मिलित होना संभव नहीं है। एडमिशन के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन कराना और एग्जाम फॉर्म भरना भी उतना ही जरूरी है। इस पूरी प्रक्रिया में एडमिशन और रजिस्ट्रेशन 11th क्लास में होता है। जबकि एग्जाम फॉर्म भरने का काम और Sent-Up एग्जाम 12th क्लास में जाने के बाद होता है।
इसलिए अगर आपको इंटर की परीक्षा देनी है तो 11th registration कराना हर हाल में अनिवार्य है।
11th Registration 2026 कब से शुरू होगा?
चूंकि अब 11th एडमिशन 2026-28 कि प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है। इसलिए अब रजिस्ट्रेशन की ही बारी है। आपको बता दें कि 11th एडमिशन की प्रक्रिया सम्पन्न होने के लगभग 10 से 15 दिनों के अंदर 11th क्लास का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाता है।
पिछले वर्ष क्लास 11th का स्पॉट एडमिशन 18 अगस्त 2025 तक किया गया था। उसके बाद 09 से 12 सितंबर तक फिर से स्पॉट एडमिशन का डेट दिया गया। और स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया चलते रहने के दौरान ही 10 सितंबर 2025 से 11th Registration शुरू कर दिया गया था।
परंतु पिछले साल की तुलना मे, इस वर्ष 2026 में 11th एडमिशन की प्रक्रिया पहले सम्पन्न हो चुकी है। 2 बार स्पॉट एडमिशन का डेट दे दिया गया है। इसलिए इस साल 11th Registration 2026 पहले शुरू होने की संभावना है।
UPDATE
11th का Registration 08 सितंबर 2026 से 24 सितंबर 2026 तक होगा। इस संबंध में बिहार बोर्ड ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
SPOT ADMISSION का डेट फिर आएगा या नहीं?
आपको बता दें कि 09 जुलाई 2026 तक 11th क्लास में स्पॉट एडमिशन कराने डेट रखा गया था। परंतु इसके बाद भी एक बार 11th Spot Admission 2026-28 का डेट दिया गया। 05 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 तक बिहार बोर्ड ने स्पॉट एडमिशन का फिर से मौका दिया था।
BSEB 11th Registration 2026 का Last Date कब तक है?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 11th Registration का Last Date 24 सितंबर 2026 तक है। लेकिन इस बात के लिए निश्चिंत रहें। क्यूंकी छात्रों को 11th Registration कराने के लिए भरपूर समय दिया जाता है।
शुरुआत में 15-16 दिनों का समय मिलता है। लेकिन लास्ट डेट खत्म होने के बाद भी रजिस्ट्रेशन डेट को कई बार बढ़ाया जाता है। यहाँ तक कि अगर कोई छात्र 11th क्लास में रहते हुए Registration से चूक जाए, उसको भी फिर से मौका मिलता है। 12th क्लास में जाने के बाद छूटे हुए छात्रों के लिए Registration Date फिर से जारी किया जाता है।
Official Source
Bihar School Examination Board
[Official Website & Official Notice]
Class 11th के रजिस्ट्रेशन में Subject Change होगा या नहीं?
स्कूल मे जा कर 11th क्लास में एडमिशन कराते समय छात्रों से एक एडमिशन फॉर्म भरवाया जाता है। इस एडमिशन फॉर्म मे Subject चुनने का विकल्प भी होता है। परंतु जान लीजिए कि एडमिशन फॉर्म मे चुने गए Subjects मायने नहीं रखते।
रजिस्ट्रेशन डेट आने के बाद आप 11th Registration के फॉर्म में जो Subject चुनेंगे, वही मान्य होगा। इसलिए कह सकते हैं कि 11th Registration में Subject Change कर सकते हैं। अर्थात एडमिशन फॉर्म में आपने क्या Subject चुना, उससे कोई मतलब नहीं है। 11th Registration Form में आप जो Subject चुनेंगे वही आगे आपका सब्जेक्ट रहेगा।
इंटर रजिस्ट्रेशन या bihar board 11th registration 2026 में स्कूल या संकाय (Stream) बदल सकते हैं या नहीं?
नहीं,
11th क्लास के Registration के दौरान आप न तो संकाय बदल सकते हैं और न ही स्कूल बदल सकते हैं। अर्थात Arts वाले Arts में ही रहेंगे। Science वाले Science में ही रहेंगे और कॉमर्स वाले कॉमर्स में ही रहेंगे।
जिस संकाय (Stream) में आपका एडमिशन हो गया, अब वो संकाय नहीं बदल सकता। उसी प्रकार जिस स्कूल में आपका एडमिशन हो गया, अब वो स्कूल भी नहीं बदल सकता।
Bihar Board 11th Registration 2026 में क्या-क्या Documents लगेंगे?
11th registration 2026 में निमलिखित Documents लगेंगे:-
- पूरा भरा हुआ 11th का रजिस्ट्रेशन फॉर्म (स्कूल से मिलेगा)
- एक फोटो
- एडमिशन रसीद
- मैट्रिक का मार्कशीट (फोटोकॉपी)
- आधार कार्ड (वैकल्पिक)
- बैंक पासबूक (वैकल्पिक)
- मोबाईल नंबर
- ईमेल आईडी
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (दूसरे बोर्ड के छात्रों के लिए)
- जाति प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)
- आवासीय प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)
11th क्लास में रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं?
11th Registration करवाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना पड़ेगा:-
- सबसे पहले अपने विद्यालय में जाएं।
- विद्यालय से एक 11th Registration Form मिलेगा, जिस पर आपके विवरण छपे रहेंगे। (11th Registration Form का प्रारूप नीचे दिया गया है)
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म को अच्छी तरह से भरें और उसमें अपना हस्ताक्षर करें।
- भरे हुए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को निर्धारित शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने शिक्षक के पास जमा कर दें।
- विद्यालय प्रबंधन द्वारा फॉर्म में भरे गए सूचना के आधार पर छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया जाएगा।
- विद्यालय द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात छात्रों को घोषणा पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
- 11th क्लास रजिस्ट्रेशन के घोषणा पत्र में निर्धारित स्थान पर छात्रों को अपना और माता/पिता/अभिभावक का हस्ताक्षर करवा कर विद्यालय में जमा कर देना है।
- घोषणा पत्र जमा कर देने के पश्चात छात्रों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

11th क्लास का रजिस्ट्रेशन कराने में कितना पैसा लगेगा?
बिहार बोर्ड के 11th registration में रजिस्ट्रेशन शुल्क ज्यादा नहीं होता। विवरण नीचे दिया गया है:-
- बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास छात्रों के लिए (सभी कोटि)- 515/- रुपये
- अन्य बोर्ड से मैट्रिक पास छात्रों के लिए (सभी कोटि)- 715/- रुपये
लेकिन ये बात याद रखें कि अलग-अलग स्कूल वाले अपने स्तर से भी कुछ राशि रजिस्ट्रेशन शुल्क में जोड़ कर लेते हैं। इसलिए अलग-अलग स्कूलों में रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग हो सकता है।
Important Dates & Links
Bihar Board Class 11th Registration 2026 Important Dates & Links Board Bihar School Examination Board, Patna Class 11th Class Session 2026-28 Exam Name Bihar Board Annual Inter Exam 2028 11th Registration 2026 Start Date 08 September 2026 11th Registration 2026 Last Date 24 September 2026 Onlline Apply Last Date 24 September 2026 Bihar Board Portal


मैं मोहित कुमार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से वर्ष 2025 में मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ हूँ। मुझे मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता थी।
किन्तु उस समय मेरे आधार कार्ड में नाम संबंधी त्रुटि होने के कारण मैं Medhasoft पोर्टल पर आवेदन नहीं कर सका। अब मेरे आधार कार्ड में नाम की त्रुटि पूर्णतः सुधार दी गई है तथा मेरा बैंक खाता भी आधार से लिंक एवं DBT के लिए सीडेड है।
अब पुनः 2025 में पास विद्यार्थियों के लिए आनलाइन आवेदन कब से होगा या फिर कभी नहीं होगा।
11 ka registration date kya hai
rejistesan form11tha
11 rejishteshan form