Bihar Board 11th Class Registration Date 2026: इंटर परीक्षा 2028 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट, लास्ट डेट, आवश्यक डॉक्युमेंट्स, रजिस्ट्रेशन शुल्क

bihar board 11th class registration date 2026

11th Registration Date 2026

वैसे छात्र-छात्राएं, जिन्होंने इस साल 2026 में इंटर अर्थात 11th क्लास में एडमिशन लिया है, उनका रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहा है। इस पोस्ट में Bihar Board 11th Registration Date 2026 से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है। जैसे:-

    • Bihar Board 11th Registration 2026 कराना क्यों जरूरी है?
    • 11th Registration 2026 कब से शुरू होगा?
    • BSEB 11th Registration 2026 का Last Date कब तक है?
    • Class 11th के रजिस्ट्रेशन में Subject Change होगा या नहीं?
    • इंटर रजिस्ट्रेशन या bihar board 11th registration 2026 में स्कूल या संकाय (Stream) बदल सकते हैं या नहीं?
    • Bihar Board 11th Registration 2026 में क्या-क्या Documents लगेंगे?
    • 11th क्लास का रजिस्ट्रेशन कराने में कितना पैसा लगेगा?
    • Bihar Board 11th registration Form Download Link

Bihar Board 11th Registration 2026 कराना क्यों जरूरी है?

बिहार बोर्ड से इंटर की परीक्षा देने का एक Systematic Process होता है। जिसमें सबसे पहले छात्र-छात्राओं को 11th क्लास में एडमिशन कराना होता है। केवल एडमिशन कराए हुए छात्रों का रजिस्ट्रेशन होता है। फिर केवल रजिस्ट्रेशन कराए हुए छात्रों का एग्जाम फॉर्म भरा जाता है। उसके बाद केवल एग्जाम फॉर्म भरने वाले छात्रों का फाइनल एडमिट कार्ड आता है। और जिनका फाइनल एडमिट कार्ड आता है, केवल वो छात्र बिहार बोर्ड की वार्षिक इंटर परीक्षा मे सम्मिलित हो पाते हैं। इस प्रोसेस को आप नीचे दिए गए Diagram से स्पष्ट समझ सकते हैं। 

11th एडमिशन⇒11th रजिस्ट्रेशन⇒12th एग्जाम फॉर्म⇒Sent-Up Exam⇒फाइनल एडमिट कार्ड⇒इंटर फाइनल एग्जाम

ये स्पष्ट याद रखिए कि सिर्फ 11th क्लास में एडमिशन करा लेने से इंटर परीक्षा मे सम्मिलित होना संभव नहीं है। एडमिशन के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन कराना और एग्जाम फॉर्म भरना भी उतना ही जरूरी है। इस पूरी प्रक्रिया में एडमिशन और रजिस्ट्रेशन 11th क्लास में होता है। जबकि एग्जाम फॉर्म भरने का काम और Sent-Up एग्जाम 12th क्लास में जाने के बाद होता है। 

इसलिए अगर आपको इंटर की परीक्षा देनी है तो 11th registration कराना हर हाल में अनिवार्य है। 

11th Registration 2026 कब से शुरू होगा?

चूंकि अब 11th एडमिशन 2026-28 कि प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है। इसलिए अब रजिस्ट्रेशन की ही बारी है। आपको बता दें कि 11th एडमिशन की प्रक्रिया सम्पन्न होने के लगभग 10 से 15 दिनों के अंदर 11th क्लास का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाता है। 

पिछले वर्ष क्लास 11th का स्पॉट एडमिशन 18 अगस्त 2025 तक किया गया था। उसके बाद 09 से 12 सितंबर तक फिर से स्पॉट एडमिशन का डेट दिया गया। और स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया चलते रहने के दौरान ही 10 सितंबर 2025 से 11th Registration शुरू कर दिया गया था। 

परंतु पिछले साल की तुलना मे, इस वर्ष 2026 में 11th एडमिशन की प्रक्रिया पहले सम्पन्न हो चुकी है। 2 बार स्पॉट एडमिशन का डेट दे दिया गया है। इसलिए इस साल 11th Registration 2026 पहले शुरू होगा। 

अर्थात जुलाई लास्ट तक या अगस्त शुरुआत में 11th का Registration होगा। नोटिफिकेशन जारी होने पर डेट की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। 

SPOT ADMISSION का डेट फिर आएगा या नहीं?

आपको बता दें कि 09 जुलाई 2026 तक 11th क्लास में स्पॉट एडमिशन कराने का लास्ट डेट है। परंतु इसके बाद भी कम से कम एक बार 11th Spot Admission 2026-28 का डेट जरूर आएगा। 

BSEB 11th Registration 2026 का Last Date कब तक है?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी नोटिफिकेशन से ही 11th Registration का डेट और इसका Last Date निर्धारित होता है। लेकिन इस बात के लिए निश्चिंत रहें। क्यूंकी छात्रों को 11th Registration कराने के लिए भरपूर समय दिया जाता है। 

शुरुआत में 15 दिनों का समय मिलता है। लेकिन लास्ट डेट खत्म होने के बाद भी रजिस्ट्रेशन डेट को कई बार बढ़ाया जाता है। यहाँ तक कि अगर कोई छात्र 11th क्लास में रहते हुए Registration से चूक जाए, उसको भी फिर से मौका मिलता है। 12th क्लास में जाने के बाद छूटे हुए छात्रों के लिए Registration Date फिर से जारी किया जाता है। 

Bihar Post Matric Scholarship 2026: ऑनलाइन अप्लाई शुरू, लास्ट डेट,आवश्यक डॉक्यूमेंट, यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

Class 11th के रजिस्ट्रेशन में Subject Change होगा या नहीं?

स्कूल मे जा कर 11th क्लास में एडमिशन कराते समय छात्रों से एक एडमिशन फॉर्म भरवाया जाता है। इस एडमिशन फॉर्म मे Subject चुनने का विकल्प भी होता है। परंतु जान लीजिए कि एडमिशन फॉर्म मे चुने गए Subjects मायने नहीं रखते। 

रजिस्ट्रेशन डेट आने के बाद आप 11th Registration के फॉर्म में जो Subject चुनेंगे, वही मान्य होगा। इसलिए कह सकते हैं कि 11th Registration में Subject Change कर सकते हैं। अर्थात एडमिशन फॉर्म में आपने क्या Subject चुना, उससे कोई मतलब नहीं है। 11th Registration Form में आप जो Subject चुनेंगे वही आगे आपका सब्जेक्ट रहेगा। 

इंटर रजिस्ट्रेशन या bihar board 11th registration 2026 में स्कूल या संकाय (Stream) बदल सकते हैं या नहीं?

नहीं,

11th क्लास के Registration के दौरान आप न तो संकाय बदल सकते हैं और न ही स्कूल बदल सकते हैं। अर्थात Arts वाले Arts में ही रहेंगे। Science वाले Science में ही रहेंगे और कॉमर्स वाले कॉमर्स में ही रहेंगे। 

जिस संकाय (Stream) में आपका एडमिशन हो गया, अब वो संकाय नहीं बदल सकता। उसी प्रकार जिस स्कूल में आपका एडमिशन हो गया, अब वो स्कूल भी नहीं बदल सकता। 

Matric inter pass scholarship 2026: यहाँ से करें ऑनलाइन अप्लाइ और स्टेटस चेक

Bihar Board 11th Registration 2026 में क्या-क्या Documents लगेंगे?

11th registration 2026 में निमलिखित Documents लगेंगे:-

    • पूरा भरा हुआ 11th का रजिस्ट्रेशन फॉर्म (स्कूल से मिलेगा)
    • एक फोटो 
    • एडमिशन रसीद
    • मैट्रिक का मार्कशीट (फोटोकॉपी)
    • आधार कार्ड (वैकल्पिक)
    • बैंक पासबूक (वैकल्पिक)
    • मोबाईल नंबर
    • ईमेल आईडी
    • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (दूसरे बोर्ड के छात्रों के लिए)
    • जाति प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)
    • आवासीय प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)

Bihar Labour Card Scholarship 2026: 10th 12th पास को मिल रहा 10000, 15000 और 25000 स्कॉलरशिप

11th क्लास में रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं?

11th Registration करवाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना पड़ेगा:-

    • सबसे पहले अपने विद्यालय में जाएं। 
    • विद्यालय से एक 11th Registration Form मिलेगा, जिस पर आपके विवरण छपे रहेंगे। (11th Registration Form का प्रारूप नीचे दिया गया है)
    • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को अच्छी तरह से भरें और उसमें अपना हस्ताक्षर करें। 
    • भरे हुए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को निर्धारित शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने शिक्षक के पास जमा कर दें। 
    • विद्यालय प्रबंधन द्वारा फॉर्म में भरे गए सूचना के आधार पर छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया जाएगा। 
    • विद्यालय द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात छात्रों को घोषणा पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। 
    • 11th क्लास रजिस्ट्रेशन के घोषणा पत्र में निर्धारित स्थान पर छात्रों को अपना और माता/पिता/अभिभावक का हस्ताक्षर करवा कर विद्यालय में जमा कर देना है। 
    • घोषणा पत्र जमा कर देने के पश्चात छात्रों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 
Bihar Board 11th Class Registration Form
Bihar Board 11th Class Registration Form

11th क्लास का रजिस्ट्रेशन कराने में कितना पैसा लगेगा?

बिहार बोर्ड के 11th registration में रजिस्ट्रेशन शुल्क ज्यादा नहीं होता। विवरण नीचे दिया गया है:-

    • बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास छात्रों के लिए (सभी कोटि)- 515/- रुपये 
    • अन्य बोर्ड से मैट्रिक पास छात्रों के लिए (सभी कोटि)- 715/- रुपये 

लेकिन ये बात याद रखें कि अलग-अलग स्कूल अपने स्तर से भी कुछ राशि रजिस्ट्रेशन शुल्क में जोड़ कर लेते हैं। इसलिए अलग-अलग स्कूलों में रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग हो सकता है। 

Bihar Board Official Website

Important Dates & Links

Bihar Board Class 11th Registration 2026

Important Dates & Links

Board

Bihar School Examination Board, Patna

Class

11th Class

Session

2026-28

Exam Name

Bihar Board Annual Inter Exam 2028

11th Registration Date 2026 Start

05 August 2026 (Tentative)

11th Registration 2026 Last Date

25 August 2026 (Tentative)

Onlline Apply Last Date

15 August 2026 (To be Extended)

Bihar Board Portal

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top
Disclaimer: biharboardinfo.in एक सरकारी वेबसाईट नहीं है। इसका किसी भी सरकारी संस्था, विभाग या मंत्रालय से कोई संबंध नहीं है। biharboardinfo.in वेबसाईट का निर्माण छात्र/छात्राओं/अभिभावकों/शिक्षकों को शिक्षा जगत की सटीक एवं सही जानकारी उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करने के लिए किया गया है। हमारी टीम ये सुनिश्चित करने का प्रयास करती है कि हर लेख में आपको सही और सटीक जानकारी मिले। फिर भी हम त्रुटियों की संभावना से इनकार नहीं कर सकते। हमारी जानकारियों का स्रोत विभिन्न विभागीय सोशल मीडिया हैन्डल, विभिन्न समाचारपत्रों पर आधारित हैं।