Spot Admission Date 2026 Bihar Board
11th spot admission date 2026: स्पॉट एडमिशन क्या होता है, डॉक्यूमेंट, शुल्क
बिहार बोर्ड इंटर ऐडमिशन या फिर 11th एडमिशन के लिए तीनों मेरिट लिस्ट जारी हो चुके हैं| और तीनों मेरिट लिस्ट के आधार पर चयनित छात्रों का 11th क्लास में एडमिशन हो चुका है। अब 11th क्लास के लिए स्पॉट एडमिशन की बारी है। तो इस पोस्ट में विस्तार से बताया गया है कि-
- 11th Spot Admission क्या होता है?
- इंटर स्पॉट ऐडमिशन कौन-कौन छात्र करवा सकते हैं?
- 11th Spot Admission 2026 का डेट कब आएगा?
- Spot Admission के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट क्या-क्या है?
- Bihar Board 11th Spot Admission 2026 में कितना पैसा लगता है?
11th Spot Admission क्या होता है?
जैसा कि आप जानते हैं बिहार बोर्ड द्वारा OFSS पोर्टल के माध्यम से दो वर्षीय इंटर के लिए 11th क्लास में एडमिशन लिया जाता है। इसके लिए छात्रों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। और आवेदन में आरक्षण कोटि तथा मैट्रिक प्राप्तांक के आधार पर छात्र-छात्राओं की चयन सूची तैयार की जाती है। 11th एडमिशन की इस प्रक्रिया में तीन चयन सूची या मेरिट लिस्ट जारी किए जाते हैं-
- फर्स्ट मेरिट लिस्ट
- सेकंड मेरिट लिस्ट और
- थर्ड मेरिट लिस्ट
तीनों चयन सूची में चयनित छात्रों के एडमिशन के पश्चात जो सीटें बच जाती हैं, उन सीटों के लिए Spot Admission किया जाता है। अर्थात Spot Admission भी इंटर में या 11th क्लास में एडमिशन की एक प्रक्रिया है। जिसमें वैसे छात्र एडमिशन ले पाते हैं, जो इससे पहले किसी कारण से एडमिशन से चूक गए थे। चूंकि फर्स्ट, सेकंड और थर्ड तीनों मेरिट लिस्ट जारी हो चुका है। और इन तीनों मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया भी संपन्न हो चुकी है। तो अब Spot Admission की ही बारी है।
इंटर स्पॉट ऐडमिशन कौन-कौन छात्र करवा सकते हैं?
इंटर या 11th Spot Admission तीन तरह के छात्र करवा सकते हैं।
1. जिनका नाम किसी भी मेरिट लिस्ट में नहीं आया
वैसे छात्र जिन्होंने 11th एडमिशन के लिए OFSS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया। परंतु उनका नाम किसी भी मेरिट लिस्ट में नहीं आया। अर्थात ना फर्स्ट मेरिट लिस्ट, ना सेकंड मेरिट लिस्ट और ना ही थर्ड मेरिट लिस्ट में ऐसे बच्चे चयनित हो पाए। ऐसे छात्र 11th spot admission करवा सकते हैं। ऐसे छात्रों को दोबारा से ऑनलाइन अप्लाई नहीं करना होगा। ना ही उन्हें दोबारा ऑनलाइन शुल्क ₹350 चुकाना होगा। Spot Admission 2026 का डेट आने पर ऐसे छात्रों को अपने पुराने यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करके Spot Admission का इंटीमेशन लेटर डाउनलोड करना होगा। और जिस स्कूल में सीट खाली हो वहां जाकर 11th क्लास में एडमिशन करवा लेना होगा।
2. मेरिट लिस्ट में नाम आने पर भी एडमिशन न करवाने वाले छात्र
वैसे छात्र जिन्होंने 11th एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। फर्स्ट सेकंड या थर्ड मेरिट लिस्ट में उनका नाम भी आया परंतु मेरिट लिस्ट में नाम आने के बावजूद आवंटित स्कूल में एडमिशन ना करवाया हो। वैसे छात्र भी inter Spot Admission 2026 के तहत 11th क्लास में एडमिशन ले सकते हैं। ऐसे छात्रों को Spot Admission का डेट आने पर दोबारा से ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। दोबारा से 350 रुपए का शुल्क अदा करना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा होने के पश्चात स्पॉट एडमिशन का इंटीमेशन लेटर डाउनलोड करके ऐसे छात्र जहां भी सीट खाली हो, उस स्कूल में एडमिशन करवा सकते हैं।
3. अभी तक ऑनलाइन अप्लाई नहीं करने वाले छात्र
वैसे छात्र जिन्होंने इससे पहले 11th एडमिशन के लिए OFSS के पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई ही नहीं किया। यानी जो छात्र किसी कारण से भी 11th एडमिशन के लिए अप्लाई करने से चूक गए। वैसे सभी छात्र भी ऑनलाइन अप्लाई करके, ₹350 शुल्क जमा करके 11th स्पॉट एडमिशन ले सकते हैं।

11th Spot Admission 2026 का डेट कब आएगा?
अब चूंकि प्रथम, द्वितीय और तृतीय चयन सूची के आधार पर एडमिशन संपन्न हो चुका है। इसलिए आप spot admission 11th 2026 bihar board की ही बारी है। तो सवाल यह उठता है कि बिहार बोर्ड 11th एडमिशन के लिए Spot Admission Date 2026 कब आएगा। तो मैं आपको बता दूं कि 25 जून 2026 को स्पॉट एडमिशन का डेट जारी किया गया था। जिसके तहत 25 जून से 26 जून 2026 तक स्पॉट एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया गया। उसके बाद 27 जून से 01 जुलाई 2026 तक स्कूलों में स्पॉट एडमिशन के तहत नामांकन लिया गया।
इसके बाद अगस्त के महीने मे भी 05 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 तक स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया चली।
Official Source
Bihar School Examination Board (BSEB)
[Official Notification & OFSS Official Website]
spot admission 11th 2026 bihar board के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट क्या-क्या है?
फर्स्ट, सेकंड और थर्ड मेरिट लिस्ट में एडमिशन कराने में जो जो डॉक्यूमेंट लगते हैं, वही सभी डॉक्यूमेंट inter spot admission में भी लगता है। अर्थात inter spot admission या 11th spot admission 2026 में अलग से कोई डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती। सामान्य एडमिशन की तरह ही स्पॉट एडमिशन में भी डॉक्यूमेंट मांगे जाते हैं।
Spot Admission के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट की सूची:-
- स्पॉट एडमिशन का इंटीमेशन लेटर
- एडमिशन फॉर्म (भरा हुआ)
- मैट्रिक मार्कशीट की फोटोकॉपी
- TC/SLC ओरिजिनल
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)
spot admission 11th 2026 bihar board में कितना पैसा लगता है?
बिहार बोर्ड 11th स्पॉट एडमिशन के लिए एडमिशन फीस वही होता है, जो सामान्य एडमिशन के लिए होता है। अर्थात स्पॉट एडमिशन में अलग से कोई पैसा नहीं लिया जाता। जो राशि इंटर एडमिशन या 11th एडमिशन के लिए सामान्य रूप से निर्धारित होती है, वही राशि स्पॉट एडमिशन के लिए भी ली जाती है। हालांकि ऐसी शिकायतें मिलती हैं कि कुछ स्कूलों में स्पॉट एडमिशन के नाम पर ज्यादा पैसे लिए जाते हैं। तो इस तरह के मामलों की शिकायत छात्र, उच्च अधिकारियों के समक्ष कर सकते हैं।
11th स्पॉट एडमिशन शुल्क सामान्यतः 1000 से 1200 रुपये मात्र होता है।
प्रश्न- spot admission 11th 2026 bihar board का डेट कब आएगा?
उत्तर- spot admission 11th 2026 के लिए 25 जून 2026 से ऑनलाइन शुरू होगा। अर्थात 25 जून 2026 से बिहार बोर्ड स्पॉट एडमिशन शुरू होगा। (Window Closed)
प्रश्न – Spot admission 2026 bihar board का लास्ट डेट कब तक है?
उत्तर – spot admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लास्ट डेट 26 जून 2026 तक था। जबकि 11th Spot Admission 2026 के तहत स्कूलों में नामांकन कराने का लास्ट डेट 01 जुलाई 2026 तक रखा गया था। जिसके बाद 11 अगस्त 2026 तक फिर से स्पॉट एडमिशन का मौका उपलब्ध कराया गया। (Window Closed)
प्रश्न- 11th spot admission 2026 के माध्यम से स्कूल बदल सकते हैं या नहीं?
उत्तर- हाँ, 11th Spot Admission 2026 का डेट आने पर अपना स्कूल बदल सकते हैं।
प्रश्न- Bihar Board 11th spot admission 2026 के माध्यम से अपना संकाय (Stream) बदल सकते हैं या नहीं?
उत्तर- जी हाँ, 11th Spot Admission 2026 का डेट आने पर छात्र-छात्राएं अपना संकाय अर्थात Stream बदल सकते हैं।
प्रश्न- क्या पहले से 11th में एडमिशन ले चुके छात्र स्पॉट एडमिशन करवा सकते हैं?
उत्तर- हाँ, पहले से 11th Admission करवा चुके छात्र भी स्पॉट एडमिशन करवा सकते हैं, परंतु इसके लिए उन्हे अपना पहले वाला एडमिशन कैन्सल करवाना होगा।
Important Links
बिहार बोर्ड इंटर स्पॉट एडमिशन 2026 के लिए महत्वपूर्ण लिंक्स नीचे दिए गए हैं।
Spot Admission Date 2026 ऑनलाइन अप्लाइ लिंक विभाग शिक्षा विभाग, बिहार बोर्ड का नाम Bihar School Examination Board, Patna पोस्ट का नाम 11th Spot Admission Date 2026 Bihar Board Spot Admission Online Apply Start Date 25 June 2026 Spot Admission Online Apply Last Date 26 June 2026 (Window Closed) Spot Admission स्कूल में नामांकन शुरू 27 June 2026 Spot Admission स्कूल में नामांकन का लास्ट डेट 12 August 2026 (Window Closed) खाली सीट चेक करें Spot Admission Online Apply Link Spot Admission Intimation Letter Download Student Login School Login Forgot Password Link


