9th 10th 11th 12th त्रैमासिक परीक्षा 2026: नया रूटीन जारी, यहां करें डाउनलोड

Bihar Board 9th 10th 11th 12th Quarterly Exam 2026 Routine Download

वर्ष 2026 में जो भी छात्र क्लास 9 क्लास 10 या फिर क्लास 11 और 12 में पढ़ रहे हैं। ऐसे सभी छात्रों का त्रैमासिक एग्जाम या क्वार्टरली एग्जाम होने जा रहा है। जिसका संशोधित रूटीन जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी बिहार बोर्ड के स्तर से रूटीन जारी होने की सूचना आई थी। जिसके अनुसार 23 जून से त्रैमासिक परीक्षा आरंभ होने की सूचना दी गई थी। परंतु अब उस रूटीन को बदल दिया गया है। और बिहार बोर्ड की तरफ से एक नया रूटीन जारी किया गया है। अर्थात अब क्लास 9th, 10th, 11th, 12th में पढ़ने वाले जो बच्चे हैं, उनकी त्रैमासिक परीक्षा का शेड्यूल बदल चुका है।
तो इस पोस्ट में मैं आपको बताने वाला हूँ कि –

  • त्रैमासिक परीक्षा (Quarterly Exam) क्या होती है?
  • क्लास 12th की त्रैमासिक परीक्षा कब से है?
  • क्लास 9th और 10th की त्रैमासिक परीक्षा कब से है?
  • जो बच्चे इस साल 11th क्लास में एडमिशन ले चुके हैं या लेने वाले हैं उनकी त्रैमासिक परीक्षा कब होगी?
  • त्रैमासिक परीक्षा का प्रश्न पत्र, कॉपी ,ओएमआर शीट आदि कहां से आता है?
  • इस परीक्षा का सिलेबस क्या होगा, प्रश्न कहां से पूछे जाएंगे?
  • BSEB त्रैमासिक परीक्षा का सेंटर कहां जाता है?
  • बिहार बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा?
  • त्रैमासिक परीक्षा का एडमिट कार्ड मिलता है या नहीं?
  • अगर कोई छात्र यह परीक्षा ना दे तो क्या होगा?
  • बिहार बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा का रूटीन कैसे डाउनलोड करें?

त्रैमासिक परीक्षा (Quarterly Exam) क्या होती है?

बिहार बोर्ड के जो छात्र क्लास 9th, 10TH या 11TH क्लास और 12th क्लास में पढ़ते हैं। 1 वर्ष में उनकी तीन परीक्षाएं होती है। जिसमें सबसे पहली परीक्षा, त्रैमासिक परीक्षा होती है। इसके बाद अर्धवार्षिक परीक्षा होती है। और अंत में वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

वर्ष 2026 में 9th, 10th, 11th और 12th क्लास में पढ़ने वाले छात्रों के लिए त्रैमासिक परीक्षा (Quarterly Exam 2026) का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए रूटिंग डाउनलोड करने का लिंक इसी पोस्ट में नीचे दे दिया गया है।

क्लास 12th की त्रैमासिक परीक्षा कब से है?

जो भी छात्र इस वर्ष 12th क्लास में पढ़ते हैं उनकी त्रैमासिक परीक्षा 1 जुलाई 2026 से होगी। जिसके लिए बिहार बोर्ड ने टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस टाइम टेबल के अनुसार 12th क्लास की त्रैमासिक परीक्षा 1 जुलाई 2026 से 8 जुलाई 2026 तक होगी।

Class 12th Class Quarterly Exam Routine 2026
Class 12th Class Quarterly Exam Routine 2026

क्लास 9th और 10th की त्रैमासिक परीक्षा कब से है?

वर्ष 2026 में नाइंथ और 10th क्लास में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की त्रैमासिक परीक्षा (Quarterly Exam 2026) भी 1 जुलाई 2026 से होगी। यह परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी। अर्थात 1 जुलाई, 2 जुलाई और 3 जुलाई को दोनों पाली में 9th और 10th की त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन होगा।

Class 9th 10th Quarterly Exam Routine 2026
Class 9th 10th Quarterly Exam Routine 2026

क्लास 11th की त्रैमासिक परीक्षा कब से है?

जो छात्र 2026 में 11th क्लास में एडमिशन ले चुके हैं या अभी लेने वाले हैं। ऐसे छात्रों के लिए त्रैमासिक परीक्षा (Quarterly Exam Date 2026) का आयोजन फिलहाल नहीं होने जा रहा है। क्योंकि बिहार बोर्ड के द्वारा जो रूटीन जारी किया गया है। वह सिर्फ 9th, 10th और 12th क्लास वालों के लिए ही जारी किया गया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं की 11th क्लास वालों की त्रैमासिक परीक्षा नहीं होगी। 11th क्लास के छात्रों की त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन थोड़ा विलंब से होगा। जिसके लिए अलग से बिहार बोर्ड रूटीन जारी करेगा। इसलिए 11th क्लास वालों को त्रैमासिक परीक्षा के रुटीन के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी। यहां मैं यह स्पष्ट कर दूं की 01 जुलाई 2026 से जो त्रैमासिक परीक्षा शुरू होने जा रही है। वह केवल 9th, 10th और 12th क्लास वालों के लिए है। 11th क्लास वालों को यह परीक्षा बाद में देनी होगी।

Bihar Board Scholarship Website

त्रैमासिक परीक्षा का प्रश्न पत्र, कॉपी ,ओएमआर शीट आदि कहां से आता है?

त्रैमासिक परीक्षा का प्रश्न पत्र कॉपी या फिर ओएमआर शीट आदि की आपूर्ति बिहार बोर्ड ही करता है बिहार बोर्ड की तरफ से यह सारी परीक्षा सामग्री पूरे बिहार में स्थित DEO OFFICE में भेजी जाती है। DEO OFFICE से यह परीक्षा सामग्री स्कूल वालों को प्राप्त करना होता है।

इस परीक्षा का सिलेबस क्या होगा, प्रश्न कहां से पूछे जाएंगे?

इस परीक्षा का सिलेबस वही होता है जो बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का होता है। बस फर्क कितना है कि जो प्रश्न पूछे जाते हैं, वह पूरी किताब से नहीं पूछे जाते। बस हर विषय की किताब के शुरुआती एक चौथाई चैप्टर से प्रश्न पूछे जाते हैं। अर्थात अलग-अलग विषयों की आपकी जो भी किताबें हैं, उन किताबों में जितने चैप्टर हैं, उसमें चार से भाग देने पर जो संख्या प्राप्त होती है, बस पुस्तक के शुरुआत के उतने ही चैप्टर से प्रश्न पूछे जाएंगे।

उदाहरण के लिए अगर किसी विषय की पुस्तक में 12 पाठ हैं तो उसे विषय में चैप्टर 1, 2 और 3 से प्रश्न पूछे जाएंगे।

BSEB त्रैमासिक परीक्षा का सेंटर कहां जाता है?

बिहार बोर्ड की त्रैमासिक परीक्षा का सेंटर कहीं और नहीं जाता। जो विद्यार्थी जिस स्कूल में नामांकित होता है, उसी स्कूल में उसकी त्रैमासिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। अर्थात छात्रों को अपने ही स्कूल में यह परीक्षा देनी है।

बिहार बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा?

त्रैमासिक परीक्षा का रिजल्ट बनता जरूर है। परंतु मैट्रिक इंटर की परीक्षा की तरह इसका प्रकाशन ऑनलाइन नहीं किया जाता। हर स्कूल को अपने छात्रों की इस परीक्षा का रिजल्ट बनाकर रिकॉर्ड में रखना होता है। कभी-कभी इन परीक्षाओं का रिजल्ट बिहार बोर्ड द्वारा भी मांगा जाता है। हालांकि अगर छात्र मांग करें तो उन्हें उनका रिजल्ट दिया भी जा सकता है।

त्रैमासिक परीक्षा का एडमिट कार्ड मिलता है या नहीं?

त्रैमासिक परीक्षा के लिए कोई एडमिट कार्ड नहीं मिलता। बस जो छात्र जिस स्कूल में नामांकित होता है उन्हें अपने इस विद्यालय में यह परीक्षा देनी होती है।

अगर कोई छात्र यह परीक्षा ना दे तो क्या होगा?

चूंकि यह परीक्षाएं बिहार बोर्ड द्वारा संचालित की जाती हैं। इसलिए अगर कोई छात्र इस परीक्षा में ना बैठे तो उस पर कार्रवाई भी की जा सकती है। आप अवगत होंगे कि स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। विद्यालय नहीं आने वाले बच्चों को चिन्हित करके उन पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। यहां तक कि जो छात्र स्कूल नहीं जाते, उनके नाम काटने तक की घोषणा की जा रही है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब विद्यालय न जाने पर कार्रवाई हो सकती है, तो परीक्षा न देने पर क्या हो सकता है।

लेकिन यहां पर यह भी याद रखें कि इस मामले में अंतिम फैसला लेने का अधिकार स्कूल को होता है। हो सकता है कोई स्कूल किसी छात्र के इस परीक्षा में न शामिल होने पर कोई कार्रवाई न करें। लेकिन यह भी हो सकता है कि कोई स्कूल किसी छात्र के इस परीक्षा में न शामिल होने पर कार्रवाई करें। यहां तक कि उसका नाम भी काटा जा सकता है। इसलिए अगर वास्तव में आपके साथ समस्या हो, इस परीक्षा में बैठने में आप सक्षम ना हो, तो अपने स्कूल से इस विषय पर बात अवश्य कर लें।

बिहार बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा का रूटीन कैसे डाउनलोड करें?

01 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली त्रैमासिक परीक्षा (Quarterly Exam 2026 Routine Download) का रूटीन डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top