30,000 तक स्कॉलरशिप: Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026, आवश्यक डॉक्यूमेंट, नियम और शर्तें

dr rajendra prasad scholarship 2026 online apply documents

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27

Last Updated on- 15 August 2026

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026: 30000 तक राशि

पूरे भारत के छात्र एवं छात्राओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। डॉ राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप 2026 का ऑनलाइन अप्लाई शुरू हो चुका है। जिसके तहत छात्र एवं छात्राओं को एक मुश्त ₹30000 स्कॉलरशिप के रूप में प्रदान करने की योजना है। तो इस पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे कि –

  • डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप क्या है?
  • डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप के लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकता है?
  • इसके लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा?
  • डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप का ऑनलाइन अप्लाई करने का लास्ट डेट क्या है?
  • इसके लिए नियम तथा शर्तें क्या है?

Dr Rajendra Prasad Scholarship 2026

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप क्या है?

डॉ राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप एक छात्रवृत्ति की योजना है। जिसके तहत छात्र एवं छात्राओं को एक मुफ्त ₹30000 तक की राशि स्कॉलरशिप के रूप में दी जाती है। इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई शुरू हो चुका है। जिसके लिए 31 अगस्त 2026 तक लास्ट डेट है।
जो भी छात्र एवं छात्राएं पात्र हैं और इस स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहते हैं। उन्हें इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद, छात्र एवं छात्राओं को उनकी पात्रता के अनुसार ₹30000 तक की राशि छात्रवृत्ति के रूप में उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप के लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकता है?

राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप 2026 के लिए पूरे भारत के किसी भी राज्य के छात्र एवं छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अर्थात कोई भी स्टूडेंट चाहे वह भारत के किसी भी राज्य का हो इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है। लेकिन इसमें भी कुछ ऐसे छात्र हैं जिन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। तीन प्रकार के छात्र, जिन्हें इस स्कॉलरशिप की राशि प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी, उनकी सूची नीचे दी गई है:-

1. जिन छात्र एवं छात्राओं ने किसी सरकारी स्कूल से 10 या 12 पास किया है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी
2. दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी
3. नॉर्थ ईस्ट रीजन अर्थात उत्तर पूर्वी राज्यों के छात्र एवं छात्राओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

यहां पर मैं यह बात स्पष्ट कर दूं की नॉर्थ ईस्ट के अलावा दूसरे राज्य के छात्र, या फिर जिन छात्रों ने किसी प्राइवेट स्कूल से 10 या 12 का बोर्ड एग्जाम पास किया है, या फिर जो दिव्यांग नहीं है, उन बच्चों को भी छात्रवृत्ति मिलेगी। लेकिन ऊपर बताए गए तीन प्रकार के छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी।

दूसरी बात यह भी याद रखें कि यह स्कॉलरशिप पूरे भारत के किसी भी राज्य के छात्र एवं छात्र दोनों के लिए है। तथा किसी भी कोटि के छात्र, चाहे उनकी आरक्षण कोटी कोई भी हो सभी इस स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबल हैं। बस उन्हें निम्नलिखित तीन शर्तों को पूरा करना होगा।

10th पास स्कॉलरशिप के लिए:-

1. वर्ष 2026 में 10th बोर्ड एग्जाम पास किए हों
2. 10th में कम से कम 65% मार्क्स हों
3. आय प्रमाण पत्र 8 लाख से कम का बना हुआ हो।

12th पास स्कॉलरशिप के लिए:-

1. वर्ष 2025 या 2026 में 12th बोर्ड एग्जाम पास किए हों
2. 12th में कम से कम 65% मार्क्स हों
3. आय प्रमाण पत्र 8 लाख से कम का बना हुआ हो।

ध्यान रहे 10th वालों के लिए शर्त है कि सिर्फ 2026 में 10th बोर्ड पास करने वाले ही इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जबकि 12th वालों के लिए शर्त है कि 2026 के साथ-साथ 2025 में भी 12th बोर्ड पास करने वाले इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Matric inter pass scholarship 2026: यहाँ से करें ऑनलाइन अप्लाइ

राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा?

राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट को हम दो श्रेणी में बाटेंगे। पहले 10th पास वालों के लिए और दूसरा 12th पास वालों के लिए।

10th पास वालों के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट:-

1. एक पासपोर्ट साइज फोटो
2. पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड आदि)
3. क्लास 10 मार्कशीट
4. प्रूफ ऑफ एडमिशन (स्कूल/कॉलेज पहचान पत्र या एडमिशन लेटर)
5. Fee Reciept या Fee Structure
6. आय प्रमाण पत्र
7. बैंक पासबुक या कैंसिल चेक

12th पास वालों के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट:-

1. एक पासपोर्ट साइज फोटो
2. पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड आदि)
3. क्लास 10 का मार्कशीट
4. क्लास 12 का मार्कशीट
5. प्रूफ ऑफ एडमिशन (स्कूल/कॉलेज पहचान पत्र या एडमिशन लेटर)
6. Fee Reciept या Fee Structure
7. आय प्रमाण पत्र
8. बैंक पासबुक या कैंसिल चेक

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप का ऑनलाइन अप्लाई करने का लास्ट डेट क्या है?

डॉ राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई स्टार्ट हो चुका है इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 तक है। अर्थात अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 या उससे पहले पहले छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन कर देना होगा।

Dr Rajendra Prasad Scholarship Online Apply

ऑनलाइन अप्लाई करने का लिंक

योजना का नाम- मैट्रिक इंटर स्कॉलरशिप 2026

ऑनलाइन अप्लाइ लिंक

योजना का नाम

डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्कॉलरशिप 2026

योजना का प्रकार

छात्रवृति योजना

पात्र क्लास

10 और 12 पास छात्र एवं छात्राएं

कोटि (Category)

सभी कोटि एवं सभी राज्य के छात्र

10th पास स्कॉलरशिप 2026

12th पास स्कॉलरशिप 2026

1 thought on “30,000 तक स्कॉलरशिप: Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026, आवश्यक डॉक्यूमेंट, नियम और शर्तें”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top