BOCW Bihar Labour Card Scholarship 2026
Bihar Building and Other Construction Workers Welfare Board और Labour Resources and Migrant Workers Welfare Department अर्थात श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की तरफ से क्लास 10th और 12th पास छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जा रही है। एकमुश्त 10000, 15000 और 25000 रुपये छात्रवृति का लाभ छात्र-छात्राओं को प्रदान किया जा रहा है। जिसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तो ये श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग स्कॉलरशिप के बारे में पूरी जानकारी और ऑनलाइन अप्लाइ लिंक इस पोस्ट में दिया गया है। जैसे –
- श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग स्कॉलरशिप क्या है?
- इसका लाभ कौन-कौन छात्र ले सकते हैं?
- Bihar Labour Card Scholarship 2026 के लिए नियम और शर्तें क्या हैं?
- इस योजना के तहत किस छात्र को कितनी राशि मिलेगी?
- Bihar Labour Card Scholarship 2026 के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स क्या हैं?
- ऑनलाइन अप्लाइ किस पोर्टल से करना होगा?
BOCW Labour Card Scholarship 2026 क्या है?
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा निबंधित (Registered) निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए इस योजना का आरंभ किया गया है। जिसे Bihar Labour Card Scholarship भी कहते हैं। इसके तहत प्रति श्रमिक, प्रत्येक वर्ष अधिकतम दो बच्चों के लिए ये स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। स्कॉलरशिप के रूप में मैट्रिक या इंटर पास छात्रों को 10000, 15000 या 25000 की राशि प्रदान की जाती है।
आपको बता दें कि शिक्षा विभाग के द्वारा भी बिहार बोर्ड से मैट्रिक इंटर पास छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप स्कॉलरशिप दी जाती है। जिसे मैट्रिक इंटर पास स्कॉलरशिप या मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के नाम से जाना जाता है। इन योजनाओ के तहत छात्र-छात्राओं को 8000, 10000, 15000 और 25000 की राशि छात्रवृति के रूप में मिलती है।
परंतु स्पष्ट कर दें कि हम जिस BOCW Welfare Board Scholarship की चर्चा कर रहे हैं। वह शिक्षा विभाग के योजनाओ से अलग है। तथा शिक्षा विभाग की योजनाओ का लाभ लेने के साथ-साथ BOCW Welfare Board Scholarship (10000/15000/25000) का लाभ भी लिया जा सकता है।
Matric inter pass scholarship 2026: यहाँ से करें ऑनलाइन अप्लाइ
Bihar Labour Card Scholarship 2026 का लाभ कौन-कौन छात्र ले सकते हैं?
ये छात्रवृति 2026 में मैट्रिक इंटर पास करने वाले छात्र एवं छात्राओं के लिए है। अर्थात वर्ष 2026 में मैट्रिक या इंटर या समकक्ष परीक्षा पास छात्र इस योजना का लाभ ले सकते हैं। ध्यान रहे कि इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों का, बिहार राज्य के अंदर अवस्थित किसी भी बोर्ड से मैट्रिक इंटर या समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है। जैसे- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार राज्य मदरसा एजुकेशन बोर्ड, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड आदि।
दूसरे राज्यों के बोर्ड से मैट्रिक इंटर या 10th/12th पास छात्र इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
Bihar Labour Card Scholarship 2026 के लिए नियम और शर्तें क्या हैं?
निबंधित निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रदान की जाने वाली इस छात्रवृति का लाभ लेने के लिए निमलिखित नियम तथा शर्तों का पालन करना आवश्यक है:-
- छात्र/छात्र के माता/पिता का निबंधित श्रमिक होना आवश्यक है। ये आवश्यक है कि छात्र/छात्रा के माता या पिता Construction Workers के रूप में Bihar Building and Other Construction Workers Welfare Board, Labour Resources and Migrant Workers Welfare Department के पोर्टल पर Registered हों।
- माता या पिता के Construction Workers के रूप में निबंधन का एक साल पूरा होना आवश्यक है।
- प्रति वर्ष हर निबंधित श्रमिक के केवल 2 बच्चों को इस छात्रवृति का लाभ मिलेगा।
- छात्र/छात्रा ने बिहार राज्य के अंदर अवस्थित किसी भी बोर्ड से 10th या 12th का बोर्ड एग्जाम पास किया हो।
- 10th 12th बोर्ड एग्जाम का मार्कशीट या मैट्रिक/इंटर मार्कशीट निर्गत होने की तिथि से एक वर्ष के अंदर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
इस योजना के तहत किस छात्र को कितना पैसा मिलेगा?
BOCW Welfare Board Scholarship 2026 या Bihar Labour Card Scholarship 2026 के तहत मैट्रिक इंटर या समकक्ष परीक्षा में प्राप्तांक (Percentage) के आधार पर छात्रवृति प्रदान करने का प्रावधान है। जिसका विवरण निमन्वत है:-
- 80% या उससे अधिक मार्क्स लाने वाले छात्र- 25000 रुपये
- 70% से 79.99% मार्क्स लाने वाले छात्र- 15000 रुपये
- 60& से 69.99% मार्क्स लाने वाले छात्र- 10000 रुपये
उपरोक्त तालिका के अनुसार जिस छात्र का मैट्रिक इंटर में जितना Percentage होगा, उसी के अनुसार उसे छात्रवृति का पैसा मिलेगा।

bocw scholarship के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स क्या-क्या हैं?
BOCW Labour Card Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाइ में निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेग।
10th (मैट्रिक) पास वालों के लिए-
- 10th (मैट्रिक) मार्कशीट
- 10th (मैट्रिक) का प्रोविजनल सर्टिफिकेट
- छात्र/छात्रा के आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- छात्र/छात्रा के बैंक पासबूक की फोटोकॉपी
- माता/पिता का निर्माण श्रमिक निबंधन संख्या (Construction Worker Registration Number)
12th (इंटर) पास वालों के लिए-
- 10th (मैट्रिक) मार्कशीट
- 12th (इंटर) मार्कशीट
- 12th (इंटर) का प्रोविजनल सर्टिफिकेट
- छात्र/छात्रा के आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- छात्र/छात्रा के बैंक पासबूक की फोटोकॉपी
- माता/पिता का निर्माण श्रमिक निबंधन संख्या (Construction Worker Registration Number)
Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026: मिल रहा 30.000 तक स्कॉलरशिप, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन
Important Links
बिहार BOCW Scholarship 2026 या Bihar Labour Card Scholarship 2026 के लिए Online Apply Link तथा निर्माण श्रमिक निबंधन संख्या प्राप्त करने का लिंक नीचे दिया गया है।
Bihar Labour Card Scholarship 2026 ऑनलाइन अप्लाइ लिंक विभाग श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग बोर्ड का नाम बिहार राज्य में अवस्थित कोई भी बोर्ड पोस्ट का नाम Bihar Labour Card Scholarship 2026 Matric Scholarship Online Apply Start Date 29 March 2026 Matric Scholarship Online Apply Last Date 28 March 2027 Inter Scholarship Online Apply Start Date 23 March 2026 Inter Scholarship Online Apply Last Date 22 March 2027 Scholarship Homepage Online Apply Link Worker Login Get Worker Registration No.


