NSP scholarship 2026-27 online apply
Last Updated on: 17 August 2026
NSP Cut Off List 2026
National Scholarship Portal अर्थात NSP की तरफ से हर साल पूरे भारत के छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। ये स्कॉलरशिप अलग अलग योजनाओं के तहत दी जाती है। इन्हीं योजनाओं में एक योजना है – NSP CSSS यानि Central Sector Scheme Of Scholarship For College and University Students.
CSSS के तहत इंटर पास और स्नातक (Graduation) में नामांकित छात्रों को हर साल 12,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाती है। वहीं परास्नातक (Post-Graduation) के छात्र छात्राओं को प्रति वर्ष 20,000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
तो NSP CSSS के बारे में पूरी जानकारी इस पोस्ट दी गई है। जैसे-
- CSSS स्कॉलरशिप स्कीम में कुल कितने पैसे मिलते हैं?
- इसके लिए नियम और शर्तें क्या हैं?
- वर्ष 2026 के लिए NSP CSSS का CUT OFF LIST कब आएगा?
- CUT OFF LIST में कितने परसेंट मार्क्स वाले छात्रों का नाम रहता है?
- 2026 में इंटर पास करने वाले छात्र CUT OFF LIST कैसे DOWNLOAD करें?
- NSP CSSS के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स क्या हैं?
- CENTRAL SECTOR SCHEME OF SCHOLARSHIP (CSSS) के लिए ऑनलाइन अप्लाई कब से होगा?
- CSSS स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
CSSS स्कॉलरशिप स्कीम में कुल कितने पैसे मिलते हैं?
जैसा कि मैंने पहले बताया कि इस स्कॉलरशिप के तहत ग्रेजुएशन वालों को प्रति वर्ष 12,000 रुपये और पोस्ट-ग्रेजुएशन वालों को प्रति वर्ष 20,000 रूपये मिलते हैं। इस प्रकार अगर जोड़ा जाए, तो ग्रेजुएशन से ले कर पोस्ट ग्रेजुएशन तक कुल 76,000 रूपये का लाभ छात्र छात्राओं को मिलता है।
अर्थात ग्रेजुएशन के 3 वर्षों में 12000+12000+12000= 36,000 मिलेंगे। और उसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के 2 वर्षों 20000+20000= 40,000 अर्थात कुल 76,000 रूपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलते हैं।
NSP CSSS के लिए नियम और शर्तें क्या हैं?
CSSS Scholarship 2026 का लाभ लेने के लिए छात्र एवं छात्राओं को निम्न शर्तें पूरी करनी होगी –
- छात्र/छात्रा ने वर्ष 2026 में 12th बोर्ड एग्जाम (इंटर) पास किया हो।
- छात्र/छात्रा ने वर्ष 2026 में ग्रेजुएशन अर्थात B.A B.Sc या B.Com में एडमिशन ले लिया हो।
- छात्र/छात्रा का नाम NSP CSSS CUT OFF LIST में होना आवश्यक है।
- छात्रों का आधार, बैंक अकाउंट से Seeded होना चाहिए।
वर्ष 2026 के लिए NSP CSSS का CUT OFF LIST कब आएगा?
जिन छात्रों ने 2026 में बिहार बोर्ड से इंटर पास किया है। 15 जुलाई 2026 को उनका Nsp Cut off List 2026 जारी कर दिया गया है। और अब nsp cut off list 2026 में शामिल छात्र तब स्कॉलरशिप का ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल NSP का CUT OFF LIST, 18 जून 2025 को आ गया था। और NSP CSSS के लिए 02 जून 2025 से ही ऑनलाइन अप्लाई शुरू हो गया था।
15 जुलाई 2026 इंटर परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले छात्रों का nsp cut off list 2026 जारी कर दिया गया है।
बता दें कि NSP Cut Off List इंटर के तीनों संकाय (Stream) के लिए अलग-अलग जारी किया गया है। अर्थात इस साल भी Science, Arts और Commerce का अलग-अलग cut off लिस्ट जारी किया गया है। साथ ही तीनों संकाय में Cut Off Marks भी अलग-अलग घोषित किया गया है।
NSP cut off list 2026 को नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
NSP CUT OFF LIST में कितने परसेंट मार्क्स वाले छात्रों का नाम रहता है?
यह सवाल मन में उठना स्वाभाविक है कि इंटर में कितना पर्सेंट मार्क्स लाने पर कट ऑफ लिस्ट में नाम आता है। आपको बता दें कि इसका कोई तय मानक नहीं है। अलग-अलग वर्षों में कट ऑफ लिस्ट में अलग-अलग परसेंट वाले छात्र एवं छात्राओं का नाम शामिल किया जाता रहा है। किसी वर्ष 80% या उससे ऊपर मार्क्स लाने वाले कट ऑफ लिस्ट में शामिल रहते हैं। तो किसी किसी साल 70% यहां तक कि 60% तक भी हो जाता है।
अर्थात 2026 में कितना पर्सेंट लाने वाले कट ऑफ लिस्ट में शामिल रहेंगे। यह अभी स्पष्ट कहना संभव नहीं है। इसकी स्पष्ट जानकारी, लिस्ट जारी होने के बाद ही हो पाएगी। पर इतना स्पष्ट है कि 70% या उससे ऊपर मार्क्स लाने वालों का नाम, कट ऑफ लिस्ट में रहने की संभावना सबसे ज्यादा है।

2026 में इंटर पास करने वाले छात्र CUT OFF LIST कैसे DOWNLOAD करें?
चूंकि nsp cut off list 2026 बिहार बोर्ड द्वारा जारी किया जाता है। और यह लिस्ट विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों व्हाट्सएप ग्रुपों इत्यादि में भी शेयर किया जाता है। साथ-साथ यह बिहार बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर भी पब्लिश किया जाता है। और जैसा कि मैने पहले बताया था कि जैसे ही 2026 के इंटर के छात्रों का nsp cut off list जारी होगा, कट ऑफ लिस्ट डाउनलोड करने का लिंक इसी पोस्ट में अपडेट कर दिया जाएगा। ताकि आप उसे यहीं से डाउनलोड भी कर सकें और उसमें अपना नाम रहने पर NSP CSSS SCHOLARSHIP 2026-27 के लिए अप्लाई भी कर सकें।
अब चूंकि nsp cut off list 2026 जारी हो चुका है, तो आप नीचे दिये गये लिंक से NSP CSSS Cut Off List 2026 Download कर सकते हैं।
Bihar Labour Card Scholarship 2026: 10th 12th पास को मिल रहा 10000, 15000 और 25000 स्कॉलरशिप
NSP CSSS के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स क्या हैं?
NSP SCHOLARSHIP के लिए अप्लाई शुरू होने से पहले उसमें आवश्यक डॉक्यूमेंट की जानकारी अवश्य प्राप्त कर ले। जिसकी सूची नीचे दी गई है। साथ ही अगर आपके पास कोई डॉक्यूमेंट उपलब्ध न हो तो समय से उस डॉक्यूमेंट को बनवा लें। ताकि ऑनलाइन अप्लाई शुरू होने पर डॉक्यूमेंट की कमी के कारण इस छात्रवृत्ति से वंचित होने की नौबत ना आए।
NSP CSSS SCHOLARSHIP 2026 के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट की सूची नीचे दी गई है:-
- मैट्रिक मार्कशीट
- इंटर मार्कशीट
- ग्रेजुएशन पार्ट 1 में नामांकन की रसीद
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- छात्र/छात्रा का आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आवासीय प्रमाण पत्र
नोट:- बैंक अकाउंट से aadhar Seeding होना आवश्यक है। NSP SCHOLARSHIP के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए OTR (ONE TIME REGISTRATION) करना आवश्यक है।
CENTRAL SECTOR SCHEME OF SCHOLARSHIP (CSSS) के लिए ऑनलाइन अप्लाई कब से होगा?
अगर पिछले कई वर्षों का रिकार्ड देखा जाए, तो लगभग हर वर्ष कट ऑफ लिस्ट बाद में जारी होता है। जबकि ऑनलाइन अप्लाई पहले ही शुरू हो जाता है। पिछले साल 2 जून 2025 से NSP CSSS SCHOLARSHIP के लिए ऑनलाइन अप्लाई शुरू हो गया था। जबकि इसके लिए nsp cut off list बिहार बोर्ड ने 18 जून 2025 को जारी किया था।
इस साल अर्थात 2026 में भी इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई जल्द शुरू होने की सूचना है। हालांकि अगस्त 17 तारीख तक NSP CSSS SCHOLARSHIP के लिए ऑनलाइन अप्लाई NSP के वेबसाइट पर शुरू नहीं हुआ है। परंतु जल्द ही NSP CSSS SCHOLARSHIP के लिए ऑनलाइन अप्लाई शुरू होने की संभावना है।
Matric inter pass scholarship 2026: यहाँ से करें ऑनलाइन अप्लाइ
NSP CSSS स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
NSP CSSS 2026 इंटर पास स्कॉलरशिप अप्लाई करने के लिए निम्न चरणों का पालन करना पड़ेगा:-
STEP 1- सबसे पहले NSP के वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2- Students सेक्शन में Apply For Scholarship लिंक पर जाएं।
STEP 3- अगर NSP के पोर्टल पर पहली बार कोई स्कॉलरशिप का फॉर्म भर रहे हैं, तो Register Yourself लिंक पर जा कर पहले अपना रजिस्ट्रेशन (OTR) करें।
STEP 4- अगर पहले NSP पोर्टल पर कोई स्कॉलरशिप भर चुके हैं, तो अपने OTR NUMBER से LOGIN करें।
STEP 5- लॉगिन करने के लिए 3 विकल्प मिलते हैं-
1. Login with aadhar
2. Login with APAAR
3. Login with OTR
STEP 6- तीनों में से किसी भी option के द्वारा लॉगिन करने के लिए Student का OTR होना आवश्यक है।
STEP 7- LOGIN करने के बाद आवश्यक विवरण भरें।
STEP 8- अपना शैक्षणिक डॉक्यूमेंट और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
STEP 9- सभी विवरण भरने और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फाइनल सबमिट करें।
STEP 10- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें।
FAQ
Question: क्या NSP CSSS स्कॉलरशिप के लिए सभी छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं?
Answer: नहीं, जिनका नाम cut off list में शामिल है, केवल वही छात्र छात्राएं इस छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Question: अगर किसी छात्र/छात्रा का का नाम 2024 या 2025 के कट ऑफ लिस्ट में आया था, परंतु उसने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया, तो क्या वह इस वर्ष NSP CSSS के लिए आवेदन कर सकता है?
Answer: नहीं, इस वर्ष केवल वही छात्र/छात्राएं आवेदन कर सकते हैं, जिनका नाम कट ऑफ लिस्ट 2026 में सम्मिलित है।
Question: क्या दूरस्थ/पत्राचार (Distance Mode) माध्यम से स्नातक करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?
Answer: नहीं, केवल नियमित माध्यम (Regular Mode) से स्नातक करने वाले विद्यार्थी ही इस छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Question: NSP CSSS छात्रवृति के लिए किस पोर्टल से आवेदन करना पड़ेगा?
Answer: इसके लिए National Scholarship Portal (https://scholarships.gov.in) से आवेदन करना आवश्यक है।
Question: क्या आवेदन करने वाले सभी छात्र/छात्राओं को पैसा मिलता है?
Answer: आवेदनों को कई स्तर पर सत्यापित (Verify) किया जाता है। जैसे विद्यालय स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर, केंद्र स्तर आदि। जिन छात्र/छात्राओं का आवेदन अंतिम रूप से सत्यापित होता है, केवल उन्ही को पैसा मिलता है।
Question: अगर किसी छात्र/छात्रा का नाम कट ऑफ लिस्ट में हो, परंतु उसने स्नातक में एडमिशन न करवाया हो, तो क्या वो छात्र/छात्रा इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं?
Answer: नहीं, इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी का स्नातक में नामांकन होना आवश्यक है।
Source: NSP website & NSP Guidelines
Important Links
NSP CUT OFF LIST 2026 DOWNLOAD ऑनलाइन अप्लाइ लिंक पोर्टल National Scholarship Portal बोर्ड का नाम BIHAR SCHOOL EXAMINATION BOARD पोस्ट का नाम NSP CSSS SCHOLARSHIP 2026 CUT OFF LIST Scholarship Amount (Graduation) 36,000 रुपये Scholarship Amount (Post-Graduation) 40,000 रुपये Online Apply Date Not Announced yet Onlline Apply Last Date Not Announced yet NSP Cut Off List 2026 Release Date Released on 15 July 2026 NSP Scholarship Homepage Get OTR No. Student Login To Apply NSP CSSS Detailed Guidelines


