Bihar Post Matric Scholarship 2026: ऑनलाइन अप्लाई शुरू, लास्ट डेट,आवश्यक डॉक्यूमेंट, यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

Bihar Post Matric scholarship 2026-27 online apply Date

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 के ऑनलाइन अप्लाई करने का डेट जारी हो चुका है। एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए आवेदन करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अर्थात जो छात्र छात्राएं वर्ष 2026 में क्लास 11th या उससे ऊपर किसी भी कक्षा/कोर्स में पढ़ते हैं, उनके लिए post matric scholarship 2026 का ऑनलाइन अप्लाई शुरू होने जा रहा है। तो पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई लिंक और पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है, जैसे:-

    • Post Matric scholarship क्या है?
    • Bihar Post Matric Scholarship 2026 के लिए किस किस क्लास या कोर्स के छात्र अप्लाई के सकता है?
    • Bihar Post Matric Scholarship 2026 के लिए किस किस कोटि (Category) के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
    • Bihar Post Matric Scholarship के तहत कितना पैसा मिलता है?
    • Post Matric Scholarship 2026 के लिए नियम और शर्तें क्या हैं?
    • Post Matric Scholarship 2026 Bihar के लिए आवेदन करने में क्या क्या डॉक्यूमेंट लगेगा?
    • Bihar Post Matric Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कब से शुरू होगा?
    • Bihar Post Matric Scholarship 2026 के लिए online apply करने का Last Date कब तक है?
    • Bihar Post Matric Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Post Matric scholarship क्या है?

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को ही प्रशिकोत्तर छात्रवृत्ति भी कहते हैं। इसका लाभ मैट्रिक (10th) से ऊपर किसी भी क्लास या कोर्स के छात्रों को दिया जाता है। अर्थात 11th क्लास से Post Matric Scholarship का लाभ मिलना आरम्भ हो जाता है।

आपको बता दें कि बिहार के छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग ने PMSONLINE के नाम से एक पोर्टल विकसित किया है। इसी पोर्टल के माध्यम से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए छात्रों को आवेदन करना होता है। ऑनलाइन आवेदन से ले कर सत्यापन, आवेदन स्टेटस और भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया इसी पोर्टल के माध्यम से होता है।

तो अगर आप 2026 में मैट्रिक से ऊपर किसी भी क्लास या कोर्स में हैं तो आप Post Matric Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Post Matric Scholarship 2026 के लिए किस किस क्लास या कोर्स के छात्र अप्लाई कर सकते हैं?

वर्ष 2026 में निम्नलिखित क्लास/कोर्स के छात्र पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 के लिए Online Apply कर सकते हैं।

    • 11th क्लास (साइंस, आर्ट्स, काॅमर्स)
    • 12th क्लास (साइंस, आर्ट्स, काॅमर्स)
    • B.A (फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर, थर्ड ईयर)
    • B.SC (फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर, थर्ड ईयर)
    • B.COM (फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर, थर्ड ईयर)
    • M.A (फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर)
    • M.SC (फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर)
    • M.COM (फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर)
    • ITI
    • B.TECH
    • B.E
    • B.PHARMA
    • POLYTECHNIC
    • अन्य कोई Medical, Law, Management, Agriculture Courses
    • IIT, NIT, NIFT, AIIMS के छात्र
    • कोई भी अन्य डिग्री कोर्स
    • कोई भी अन्य डिप्लोमा कोर्स
    • मैट्रिक से ऊपर अन्य कोई भी कोर्स

Bihar Post Matric Scholarship 2026 के लिए किस किस कोटि (Category) के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

PMS या पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए निम्नलिखित कोटि या कैटेगरी के छात्र छात्राएं अप्लाई कर सकते हैं:-

    1. BC-1(अत्यंत पिछड़ा वर्ग)
    2. BC-2 (पिछड़ा वर्ग)
    3. SC (अनुसूचित जाति)
    4. ST (अनुसूचित जनजाति)

नोट:- ये छात्रवृत्ति केवल वर्णित कोटियों के छात्र छात्राओं को ही प्रदान की जाती है। सामान्य कोटि (General Category) के छात्र छात्राएं इस स्कॉलरशिप का लाभ नहीं ले सकते, चाहे वो किसी भी क्लास या कोर्स में पढ़ रहे हों।

Bihar Post Matric Scholarship के तहत कितना पैसा मिलता है?

Bihar Post Matric Scholarship के तहत अलग अलग क्लास और कोर्स के छात्रों को अलग अलग राशि स्कॉलरशिप के रूप में मिलती है। जिसका विवरण नीचे दिया गया है।

    • इंटर 11th और 12th – 2,000 रूपये
    • स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम या समकक्ष – 5,000 रुपये
    • एमए, एमएससी, एमकॉम या समकक्ष – 5,000 रूपये
    • ITI – 5,000 रूपये
    • डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक या समकक्ष – 10,000 रूपये
    • Engineering/Medical/Law/Management/Agriculture या समकक्ष – 15,000 रूपये
    • भारतीय प्रबंधन संस्थान, बोधगया – 75,000 रूपये
    • चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, ललित नारायण मिश्रा संस्थान – 4,00,000 रुपये
    • IIT पटना – 2,00,000 रूपये
    • NIT पटना – 1,25,000 रूपये
    • NIFT, AIIMS आदि – 1,00,000 रूपये

 

Post Matric Scholarship 2026 के लिए नियम और शर्तें क्या हैं?

प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति या पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का लाभ पाने के लिए निम्न शर्तों का पालन करना आवश्यक है:-

    1. छात्र/छात्रा बिहार राज्य के मूल निवासी हों।
    2. मैट्रिक से ऊपर किसी क्लास/कोर्स में अध्ययनरत हों।
    3. छात्र/छात्रा बिहार राज्य के अंदर अवस्थित किसी सरकारी या प्राइवेट संस्थान में अध्ययनरत हों।
    4. उस संस्था का नाम पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के पोर्टल PMSONLINE पर हो।
    5. छात्र या छात्रा BC-1, BC-2, SC या ST कैटेगरी के हों।
    6. स्वयं एवं माता पिता सहित परिवार की वार्षिक आय 3,00,000 रुपए से अधिक नहीं हो।
    7. छात्र/छात्रा का बैंक अकाउंट आधार सीडेड हो।
    8. ये छात्रवृत्ति केवल वर्ष 2026 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को देय है।

Post Matric Scholarship 2026 Bihar के लिए आवेदन करने में क्या क्या डॉक्यूमेंट लगेगा?

Post Matric Scholarship 2026 bihar के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट की सूची नीचे दी गई है:-

    • पिछली कक्षाओं का मार्कशीट (मैट्रिक, इंटर मार्कशीट)
    • आधार कार्ड
    • बैंक पासबुक (आधार सीडेड)
    • वर्तमान कक्षा/कोर्स की फीस रसीद
    • बोनाफाइड सर्टिफिकेट
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • आवासीय प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र (एक साल के अंदर का)
    • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

NSP Cut Off List 2026: NSP Scholarship 2026 Online Apply, Documents & Last Date

Bihar Post Matric Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कब से शुरू होगा?

Bihar Post Matric Scholarship 2026 के लिए 15 जुलाई 2026 से Online Apply शुरू होगा। अर्थात 15 जुलाई 2026 से पात्र विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके घोषणा कर दी गई है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Bihar Post Matric Scholarship 2026 के लिए online apply करने का Last Date कब तक है?

Bihar Post Matric Scholarship 2026 Last Date की घोषणा फिलहाल नहीं हुई है। परंतु सामान्यतः आरंभ में ऑनलाइन आवेदन के लिए, एक माह का समय दिया जाता है। जिसे कई बार बढ़ाया भी जाता है। post matric scholarship 2026 last date की जानकारी शिक्षा विभाग से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रदान की जाएगी।

Bihar Labour Card Scholarship 2026: 10th 12th पास को मिल रहा 10000, 15000 और 25000 स्कॉलरशिप

Bihar Post Matric Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Bihar Post Matric Scholarship 2026 Online Apply करने के लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा –

    1. सबसे पहले PMSONLINE पोर्टल पर जाएं।
    2. अपनी कोटि (Category) के अनुसार लिंक पर जाएं।
    3. पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 के लिए Registration करें।
    4. मोबाइल नंबर पर प्राप्त User id और Password के माध्यम से लॉगिन करें।
    5. लॉगिन करने के पश्चात आवश्यक विवरण भरें, आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
    6. सारी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अपने आवेदन को फाइनल सबमिट करें।
    7. भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें।

Important Links

POST MATRIC SCHOLARSHIP 2026 BIHAR

ऑनलाइन अप्लाइ लिंक

पोर्टल

PMS ONLINE

विभाग का नाम

शिक्षा विभाग, बिहार

पोस्ट का नाम

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27

Category

BC-1, BC-2, SC, ST

Scholarship Amount (Post-Graduation)

Upto 4,00,000

Online Apply Date

15 July 2026

Onlline Apply Last Date

15 August 2026 (To be Extended)

Online Apply Link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top
Disclaimer: biharboardinfo.in एक सरकारी वेबसाईट नहीं है। इसका किसी भी सरकारी संस्था, विभाग या मंत्रालय से कोई संबंध नहीं है। biharboardinfo.in वेबसाईट का निर्माण छात्र/छात्राओं/अभिभावकों/शिक्षकों को शिक्षा जगत की सटीक एवं सही जानकारी उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करने के लिए किया गया है। हमारी टीम ये सुनिश्चित करने का प्रयास करती है कि हर लेख में आपको सही और सटीक जानकारी मिले। फिर भी हम त्रुटियों की संभावना से इनकार नहीं कर सकते। हमारी जानकारियों का स्रोत विभिन्न विभागीय सोशल मीडिया हैन्डल, विभिन्न समाचारपत्रों पर आधारित हैं।