Last Updated on: 17 August 2026
Matric inter Pass Scholarship 2026: Overview
बिहार के शिक्षा विभाग की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है- मैट्रिक इंटर पास स्कॉलरशिप। जिसे बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना या मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना या कन्या उत्थान योजना या 10th 12th pass scholarship भी कहते हैं।
हर साल मैट्रिक इंटर पास करने वाले छात्रों को को ये स्कॉलरशिप की राशि मिलती है। अलग-अलग केटेगरी और डिवीजन के छात्रों के लिए ये राशि अलग-अलग होती है। आपको बता दें कि 2026 में बिहार बोर्ड से मैट्रिक या इंटर पास करने वाले छात्र छात्राओं के लिए इस स्कॉलरशिप का ऑनलाइन अप्लाइ 25 मई 2026 से शुरू हो चुका है। जिसका ऑनलाइन अप्लाइ लिंक, आवश्यक डॉक्युमेंट्स, किसको कितना पैसा मिलेगा आदि बातों की पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है।
10th 12th Pass Scholarship 2026: किसको कितना पैसा मिलेगा?
मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना या मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के तहत किस छात्र एवं छात्रा को कितना पैसा मिलेगा, इसकी विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए टेबल में दी गई है।
छात्र छात्रा की कोटि मिलने वाली राशि मैट्रिक फर्स्ट डिवीजन, सभी केटेगरी, लड़का 10,000 रुपये मैट्रिक फर्स्ट डिवीजन, सभी केटेगरी, लड़की 10,000 रुपये मैट्रिक सेकंड डिवीजन, सिर्फ SC ST केटेगरी, लड़का 8,000 रुपये मैट्रिक सेकंड डिवीजन, सिर्फ SC ST केटेगरी, लड़की 8,000 रुपये मैट्रिक सेकंड डिवीजन, GEN+BC1+BC2, लड़का नहीं मिलेगा मैट्रिक सेकंड डिवीजन, GEN+BC1+BC2, लड़की नहीं मिलेगा इंटर फर्स्ट सेकंड थर्ड, सभी केटेगरी (सिर्फ लड़की) 25,000 रुपये इंटर फर्स्ट डिवीजन, SC ST केटेगरी (सिर्फ लड़की) 15,000 रुपये (अलग से) इंटर सेकंड डिवीजन, SC ST केटेगरी (सिर्फ लड़की) 10,000 रुपये (अलग से) इंटर फर्स्ट, अल्पसंख्यक मुस्लिम (सिर्फ लड़की) 15,000 रुपये (अलग से ऑफलाइन फॉर्म) इंटर फर्स्ट सेकंड थर्ड, सभी केटेगरी लड़का नहीं मिलेगा
ऊपर दिए गए टेबल मे आप स्पष्ट देख सकते हैं कि इस योजना के तहत अच्छे खासे पैसे मिलते हैं। यहाँ तक कि अगर इंटर के छात्राओं की बात की जाए तो उन्हें 40,000 रुपये तक की राशि मिलती है।
Matric inter Pass Scholarship 2026: क्या क्या डॉक्यूमेंट लगेगा?
जैसा कि मैंने आपको बताया 2026 में मैट्रिक इंटर पास करने वाले छात्रों के लिए प्रोत्साहन राशि या मैट्रिक इंटर पास स्कॉलरशिप 2026 का ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। इसके लिए बिहार के शिक्षा विभाग ने MEDHASOFT के नाम से एक पोर्टल बनाया है। इसी पोर्टल से हर साल स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाइ करना पड़ता है।
25 मई 2026 से मैट्रिक इंटर पास स्कॉलरशिप 2026 का ऑनलाइन अप्लाइ शुरू हो चुका है। ऑनलाइन अप्लाइ करते समय कुछ डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने पड़ते हैं। इसके लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा, उसकी सूची नीचे दी गई है।
मैट्रिक पास 10,000 एवं 8,000 स्कॉलरशिप (आवश्यक डॉक्यूमेंट)
- मैट्रिक का मार्कशीट
- आधार कार्ड (दोनों तरफ)
इंटर पास 25,000/15,000/10,000 स्कॉलरशिप (आवश्यक डॉक्यूमेंट)
- इंटर का मार्कशीट
- आधार कार्ड (दोनों तरफ)
Matric inter Pass Scholarship 2026: ऑनलाइन कब शुरू होगा?
बता दें कि मैट्रिक इंटर पास स्कॉलरशिप 2026 के लिए 25 मई 2026 से ऑनलाइन अप्लाइ शुरू हो गया है। इसके लिए बिहार के शिक्षा विभाग ने ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया है।
Matric Pass Scholarship Notice 2026

Inter Pass Scholarship 2026 Official Notice

10th 12th Pass Scholarship 2026: Last Date?
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना या बालक बालिका प्रोत्साहन योजना अर्थात मैट्रिक इंटर पास स्कॉलरशिप 2026 के लिए 25 मई 2026 से ऑनलाइन अप्लाइ तो शुरू हो चुका है। लिंक भी ऐक्टिव हो चुका है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन आप ऊपर देख सकते हैं। परंतु इस ऑफिशियल नोटिस में कहीं पर भी लास्ट डेट या अंतिम तिथि का उल्लेख नहीं है। तो सवाल उठता है कि मैट्रिक इंटर पास स्कॉलरशिप 2026 का लास्ट डेट क्या है?
आपको बता दें कि इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाइ करने का फिलहाल कोई लास्ट डेट घोषित नहीं किया गया है। इसलिए छात्र एवं छात्राएं अंतिम तिथि या लास्ट डेट की चिंता न करें। अर्थात matric inter pass scholarship 2026 last date फिलहाल घोषित नहीं हुआ है। लेकिन ये भी याद रखें कि इसके लिए बाद में लास्ट डेट की घोषणा अवश्य की जाएगी। इसलिए प्रतीक्षा न करें। और जल्द से जल्द ऑनलाइन अप्लाइ करें।
FAQ
प्रश्न – matric pass scholarship 2026 online apply कब से होगा?
उत्तर – Matric pass scholarship 2026 या 10th pass scholarship 2026 का ऑनलाइन अप्लाई 25 में 2026 से शुरू हो गया है।
प्रश्न – inter pass scholarship 2026 या 12th pass scholarship 2026 online apply कब से होगा?
उत्तर – inter pass scholarship 2026 का online apply भी 25 मई 2026 से शुरू हो गया है।
प्रश्न – bihar board matric pass scholarship 2026 last date क्या है?
उत्तर – matric pass scholarship 2026 का फिलहाल कोई last date नहीं है।
प्रश्न – inter pass scholarship 2026 last date क्या है?
उत्तर – inter pass scholarship 2026 का फिलहाल कोई last date नहीं है।
प्रश्न – matric inter pass scholarship 2026 kab milega?
उत्तर – आपके द्वारा भरे गए मैट्रिक इंटर पास स्कॉलरशिप 2026 के फॉर्म का वेरिफिकेशन चल रहा है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद matric inter pass scholarship 2026 का पैसा मिलेगा।
प्रश्न – अगर कोई छात्र/छात्रा आगे पढ़ाई न कर रहा हो, तो क्या वह इस योजना का लाभ ले सकता है?
उत्तर – हाँ। इस योजना के लिए आगे किसी कक्ष/कोर्स में अध्ययनरत होना आवश्यक नहीं है। ये लाभ मैट्रिक या इंटर में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है।
Official Source
Bihar Education Department
[Medhasoft Website]
10th 12th Pass Scholarship 2026: Online Apply Link
योजना का नाम- मैट्रिक इंटर स्कॉलरशिप 2026 ऑनलाइन अप्लाइ लिंक विभाग शिक्षा विभाग, बिहार योजना का नाम मैट्रिक इंटर पास स्कॉलरशिप 2026 ऑनलाइन अप्लाइ डेट 25 मई 2026 लास्ट डेट फिलहाल घोषित नहीं मैट्रिक पास स्कॉलरशिप 2026 इंटर पास स्कॉलरशिप 2026 इंटर स्कॉलरशिप 2026 Status Check मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 Status Check मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 Login For Finalize इंटर स्कॉलरशिप 2026 Login For Finalize Get User Id Password (Matric) Get User Id Password (Inter) आधार सीडिंग स्टेटस चेक करें खुद से आधार सीडिंग करें



Mera get user id inter ka show nahi kar rha 😥😥😥your Application is not verified bta rha he 😥😥😥…. please mera ek baar chack karke btaiye na please 🙏🏻🥺….
Matric ka get user id password wala link kab khulega
Sir 15k jo muslim ko milta h uspe video bnae n plss
Sir mera application is not verified bata raha hai kaise hoga
Mera get user id inter ka show nahi kar rha Application is not verified bta rha he…. please mera ek baar chack karke btaiye na please….?
Aadhar seeding ka website open nahi ho rha hai😢
Mera sab pahle jaisa hai abhi tak kuch bhi change nahi hua 🥺🥺🥺🥺🥺 please koi reply do please 🥺🥺🥺