matric inter pass scholarship 2026 ka paisa kab milega
Last Updated on: 17 August 2026
matric inter pass scholarship 2026
मैट्रिक इंटर पास स्कॉलरशिप 2026 का पैसा कब मिलेगा? छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक इंटर पास स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई तो कर दिया है, फॉर्म तो भर दिया है, परंतु इसका पैसा कब आएगा? छात्रों के अकाउंट में स्कॉलरशिप की राशि कब मिलेगी? काफी हद तक अब यह साफ हो चुका है।
आपको बता दें कि बिहार के शिक्षा विभाग ने स्कॉलरशिप की राशि बच्चों के अकाउंट में भेजने के लिए, 7 अरब रुपए की राशि पास कर दिया है। भले ही शिक्षा विभाग को पैसा उपलब्ध करा दिया गया है (Source- Bihar Education Department Official Notice)। परंतु छात्रों के बैंक अकाउंट में यह स्कॉलरशिप का पैसा अर्थात ₹25000 ₹15000 ₹10000 ₹8000 कब तक आएगा, इस संबंध में पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है। जैसे –
- matric pass scholarship 2026 ka paisa kab aayega?
- inter pass scholarship 2026 ka paisa kab aayega?
- बैंक अकाउंट में पैसा आने के लिए कौन सी शर्तें पूरी करनी होगी?
- किन-किन छात्रों का पैसा नहीं आएगा?
- कैसे चेक करें कि मेरा पैसा आएगा या नहीं?
matric pass scholarship 2026 ka paisa kab aayega?
फर्स्ट डिवीजन से बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास करने वाले छात्र एवं छात्राओं को बिहार सरकार द्वारा ₹10000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिसे मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना कहा जाता है। इसी योजना को मैट्रिक पास स्कॉलरशिप या फिर 10th pass scholarship भी कहा जाता है।
जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के सेकंड डिवीजन से मैट्रिक पास छात्र छात्राओं को 8000 रुपए छात्रवृत्ति या प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता है। इन योजनाओं के लिए 15 मई 2026 से ही ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया चल रही है। परंतु अभी तक फॉर्म भरने वाले बच्चों का पैसा उनके अकाउंट में नहीं आया है।
प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले वित्त विभाग से राशि विमुक्त करके शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई जाती है। उसके बाद शिक्षा विभाग पात्र छात्र एवं छात्राओं के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करता है। 11 जुलाई 2026 को 7 अरब रुपए की राशि वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराया है। परंतु यह राशि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत, 12th पास छात्राओं को₹25000 प्रति छात्रा प्रदान करने के लिए दिया गया है।
जब तक मैट्रिक पास छात्रों के लिए वित्त विभाग से शिक्षा विभाग को पैसा उपलब्ध नहीं हो जाता। तब तक मैट्रिक पास स्कॉलरशिप के पैसे के लिए छात्रों को इंतजार करना होगा।
अनुमान है कि जुलाई अंत होते होते या फिर अगस्त में मैट्रिक पास छात्रों को मैट्रिक पास स्कॉलरशिप का पैसा उनके बैंक अकाउंट में आ जाएगा।
inter pass scholarship 2026 ka paisa kab aayega?
11 जुलाई 2026 को शिक्षा विभाग के द्वारा एक लेटर जारी किया गया है। जिसमें यह जानकारी दी गई है कि बिहार सरकार के वित्त विभाग द्वारा शिक्षा विभाग को 7 अरब रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। यह सात अरब रुपए की राशि 2026 में बिहार बोर्ड या अन्य बोर्ड से इंटर पास छात्राओं को ₹25000 प्रति छात्रा छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए दी गई है।
अर्थात 12th पास स्कॉलरशिप या इंटर पास स्कॉलरशिप जिसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना भी कहते हैं, इसका पैसा बैंक अकाउंट में आने का रास्ता साफ हो गया है।
बिहार की वैसे सभी छात्राएं जिन्होंने 2026 में बिहार बोर्ड या बिहार के अन्य किसी बोर्ड से इंटर या 12th बोर्ड एग्जाम पास किया है, उन्हें 25-25 हजार रुपए मिलने जा रहा है। परंतु यह पैसा केवल उन्हीं छात्राओं को मिलेगा, जिन्होंने इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई किया होगा।
आप सवाल उठता है कि फिर इंटर पास स्कॉलरशिप या मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का 25000 छात्राओं को कब मिलेगा? तो आपको बता दें कि अब छात्राओं द्वारा ऑनलाइन भरे गए आवेदन के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। और जल्द से जल्द सभी छात्राओं के आवेदनों को सत्यापित कर उनके अकाउंट में पैसा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ऐसी संभावना है कि अगस्त अंत होते-होते या सितंबर मे इंटर पास स्कॉलरशिप का ₹25000 आ जाएगा।
Official Source
Bihar Education Department
[Official Notification]
बैंक अकाउंट में पैसा आने के लिए कौन सी शर्तें पूरी करनी होगी?
चाहे मैट्रिक पास स्कॉलरशिप हो चाहे इंटर पास स्कॉलरशिप, बैंक अकाउंट में पैसा आने के लिए छात्र एवं छात्राओं को कुछ शर्तों का पालन करना पड़ेगा। तभी स्कॉलरशिप या प्रोत्साहन राशि के तहत ₹25000 ₹15000 ₹10000 ₹8000 उनके बैंक खाते में आ पाएंगे। वो शर्तें निम्नलिखित हैं –
- लाभार्थी छात्र-छात्रा ने स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया हो।
- छात्र छात्राओं का बैंक अकाउंट आधार सीडेड होना अनिवार्य है।
- Application Status में सब कुछ सही दिखा रहा हो, जैसे –
- Beneficiary Status – Aadhar Verified
- Aadhar Seeded Status – Yes
- Aadhar Verification Status – Yes
- Aadhar Verified – Yes
- Finalised Status – Yes
अगर matric inter pass scholarship 2026 का Status Check करने पर सारे विवरण ऊपर दिए गए विवरणों के अनुसार दिखाइ दे रहे हों, तो निश्चित रूप से आप का पैसा आएगा।
Finalised Status में No दिखाई देने पर परेशान न हों, ये अपने आप Yes हो जाएगा। या फिर इसे Yes करने के लिए अर्थात Final Submit करने के लिए मोबाईल नंबर पर User ID और Password आएगा।
किन-किन छात्रों का पैसा नहीं आएगा?
आपको बता दें कि अगर Application Status चेक करने पर नीचे दी गई कोई समस्या दिखती है, तो आपका पैसा नहीं आएगा-
- Beneficiary Status – Rejected by PFMS
- Aadhar Seeded Status – No/Rejected by PFMS
- Aadhar Verification Status – No
- Aadhar Verified – No
सामान्यतः ऊपर दी गई कोई भी समस्या होने पर छात्र-छात्राओं का पैसा नहीं आता। लेकिन इन समस्याओं का समाधान भी किया जा सकता है। अगर छात्र समय से अपने ऑनलाइन भरे गए फॉर्म में त्रुटियों को दूर कर देते है, तो उनका पैसा भी आ जाता है।
छात्रों को अपने Application Status में किस समस्या के समाधान के लिए क्या करना होगा, उसका विवरण नीचे दिया गया है।

Application Status में किस समस्या के लिए क्या करना होगा?
bihar board 10th 12th pass scholarship 2026 के लिए भरे गए ऑनलाइन फॉर्म में Application Status की समस्याओं का समाधान-
- Beneficiary Status – Rejected by PFMS – छात्र/छात्रा को आधार सीडिंग करवाना होगा। Aadhar Seeding करवाने के कुछ दिनों बाद विभाग द्वारा दोबारा Verification किया जाएगा। Aadhar Seeding पाए जाने पर Rejected by PFMS की जगह Aadhar Verified लिखा हुआ आा जाएगा।
- Aadhar Seeded Status – Pending – विभाग द्वारा Aadhar Seeded की स्थिति चेक करने के लिए PFMS के पास अभी नहीं भेजा गया है। छात्र/छात्रा को सिर्फ इंतेजार करना है और Status Check करते रहना है।
- Aadhar Seeded Status – No – छात्र/छात्रा को Aadhar Seeding करवाना होगा।
- Aadhar Seeded Status – Sent for Aadhar Verification – शिक्षा विभाग द्वारा Aadhar Seeding चेक करने के लिए PFMS के पास विवरण भेजा गया है। छात्र/छात्रा को केवल इंतेजार करना है और अपना Application Status चेक करते रहना है।

matric inter pass scholarship 2026 ka Status Check कैसे करें?
Bihar Board matric inter pass scholarship 2026 का Status Check करने का Step-Wise Process नीचे दिया गया है:-
- सबसे पहले Medhasoft पोर्टल या नीचे दिए गए Status Check लिंक पर जाएं।
- Matric या Inter का Status Check लिंक खोलें।
- Page पूरा खुलने के बाद अपना मैट्रिक/इंटर का रजिस्ट्रेशन नंबर तथा जन्म-तिथि डालें।
- उसके बाद Get Status बटन पर क्लिक करें।
- Registered मोबाईल नंबर पर OTP आएगा।
- OTP दर्ज करने के बाद आपका Application Status स्क्रीन पर खुल जाएगा।
Important Links
योजना का नाम- मैट्रिक इंटर स्कॉलरशिप 2026 | ऑनलाइन अप्लाइ लिंक |
विभाग | शिक्षा विभाग, बिहार |
योजना का नाम | मैट्रिक इंटर पास स्कॉलरशिप 2026 |
ऑनलाइन अप्लाइ डेट | 25 मई 2026 |
लास्ट डेट | फिलहाल घोषित नहीं |
मैट्रिक पास स्कॉलरशिप 2026 | |
इंटर पास स्कॉलरशिप 2026 | |
इंटर स्कॉलरशिप 2026 Status Check | |
मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 Status Check | |
मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 Login For Finalize | |
इंटर स्कॉलरशिप 2026 Login For Finalize | |
Get User Id Password (Matric) | |
Get User Id Password (Inter) | |
आधार सीडिंग स्टेटस चेक करें | |
खुद से आधार सीडिंग करें |



Sir mera abhi tak scholarship verify nahi hua hai lagbhag 2 mahine ho gye hain mai kya karun abhi ? Please reply?
Sir mera aadhar seeded status main pending dikha raha hai beneficiary status main sent for aadhar verification dikha raha hai payment status main application under process dikha raha hai sir kab tak main rupya aayega sir please 🙏 bata dijiye
Same mere sath v yahi hua hai av tk kuch v update nhi hua hai 😭
Sir mera sab kuch ho gya ha bas payment under process by education department show kar raha hai mera kab tak paisa aajayega
Mera finalize ho gya but mera aage ka process nhi ho raha hai bataiye aage ka process kaise hoga or ye kyun nhi ho raha hai