Bihar Board 10th 12th Result Date 2026
Bihar Board Matric Inter ka Marksheet Kab Aayega
Matric inter 2026 ka original marksheet kab aayega
जैसा कि आपको पता है बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा जो 2026 में आयोजित हुई थी। उसका रिजल्ट मार्च के महीने में ही आ चुका है। मैट्रिक का रिजल्ट भी मार्च में जारी कर दिया गया है। और इंटर का रिजल्ट भी मार्च महीने में ही जारी कर दिया गया है। लेकिन अभी तक मैट्रिक और इंटर का ओरिजिनल मार्कशीट बच्चों को उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। तो आखिर यह मैट्रिक का मार्कशीट कब आएगा इंटर का मार्कशीट कब आएगा। मैट्रिक और इंटर 2026 का मार्कशीट छात्र-छात्राओं को स्कूल से कब मिलेगा इसकी में जानकारी देने वाला हूं इस पोस्ट में।
साथी मैट्रिक इंटर के ओरिजिनल मार्कशीट के साथ और कौन-कौन से डॉक्यूमेंट मिलेंगे। बच्चों को इन कागजात को लेने के लिए स्कूल में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लेकर जाना होगा। मैट्रिक इंटर मार्कशीट या अन्य कागजात को लेने के लिए कितने पैसे लगते हैं। इसके लिए बिहार बोर्ड की तरफ से नियम और शर्तें क्या है। पूरी जानकारी आपको मिलने वाली है इस पोस्ट में।
Matric Inter ka Original Marksheet Kab Milega 2026
व्यवस्थित तरीका
एक बात पहले आपको समझ लेनी है कि मैट्रिक और इंटर का मार्कशीट मिलने का एक व्यवस्थित तरीका होता है। सबसे पहले बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर का मार्कशीट पूरे बिहार के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में भेजता है। जिसे हम DEO ऑफिस भी कहते हैं। उसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से यह मार्कशीट और उसके साथ आने वाले अन्य डॉक्यूमेंट उस जिले में अवस्थित अलग-अलग स्कूलों में भेजे जाते हैं। लेकिन इसके लिए स्कूलों के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक को स्वयं जाकर के DEO ऑफिस से यह डॉक्यूमेंट यह मार्कशीट लाना पड़ता है। इस प्रकार जब यह मार्कशीट स्कूलों के प्रिंसिपल के हेड मास्टर लेकर आ जाते हैं। तब उस मार्कशीट का एक रजिस्टर बनाया जाता है। और उसके बाद छात्र-छात्राओं को यह मार्कशीट बांटने का काम शुरू किया जाता है।
यहां पर आप यह बात याद रखें कि कभी भी छात्र स्वयं जाकर के DEO ऑफिस से या फिर बिहार बोर्ड के ऑफिस से मैट्रिक इंटर का मार्कशीट नहीं ले सकते। कभी भी यह मार्कशीट मिलेगा, तो छात्रों को उनके अपने स्कूल से ही मिलेगा।

Bihar Board matric inter Marksheet 2026: 2 महीने का लगता है समय
सर्वप्रथम मैं आपको बता दूं कि मैट्रिक और इंटर का मार्कशीट, रिजल्ट आने के मोटे तौर पर 2 महीने के बाद छात्र-छात्राओं को बांटना शुरू किया जाता है। अगर हम पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो लगभग हर वर्ष 2 महीने की अवधि ऑनलाइन रिजल्ट जारी करने और मार्कशीट बांटने के बीच में रखी जाती है। पिछले साल अर्थात मैट्रिक इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 के ओरिजिनल मार्कशीट को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मई के महीने में भेजा था। पिछले वर्ष 20 मई से इंटर का ओरिजिनल मार्कशीट मिलने लगा था। और 27 में से मैट्रिक का मार्कशीट मिलने लगा था। जबकि पिछले वर्ष भी मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट ऑनलाइन मार्च के महीने में ही जारी किया गया था।
इस वर्ष भी मई के महीने में ही मैट्रिक और इंटर के मार्कशीट के आने की संभावना है। क्योंकि मई का महीना खत्म होने जा रहा है। तो संभावना है कि गर्मी की छुट्टियों से पहले-पहले मैट्रिक और इंटर का मार्कशीट स्कूलों में आ जाए।
यह भी संभावना है कि अगर मई खत्म होते-होते मैट्रिक इंटर का मार्कशीट नहीं आता, तो फिर जून के शुरुआत में मैट्रिक इंटर का मार्कशीट आ जाएगा। यहां पर आपको यह भी याद रखना होगा की 1 जून से ही बिहार के सभी स्कूलों, चाहे वह मध्य विद्यालय हो माध्यमिक विद्यालय हो या उच्च माध्यमिक विद्यालय हो। सभी में ग्रीष्म अवकाश अर्थात गर्मी की छुट्टी शुरू होने जा रही है।
लेकिन इस बात की चिंता ना करें कि गर्मी की छुट्टी में स्कूल बंद रहेंगे तो मार्कशीट कैसे मिलेगा। मैं आपको बता दूं की छुट्टियों में भी स्कूल का ऑफिस खुला रखने का आदेश होता है। और छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के कागजात जैसे मार्कशीट वगैरा उपलब्ध कराने का निर्देश शिक्षा विभाग के द्वारा दिया जाता है। साथ ही साथ अगर एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है, तो छुट्टियों में भी ऑफिस खोलकर एडमिशन का काम संपन्न कराया जाता है।
Matric inter Marksheet: मार्कशीट के साथ और क्या क्या मिलेगा?
अगर मार्कशीट के साथ मिलने वाले डॉक्यूमेंट की बात की जाए। तो मैट्रिक में मार्कशीट के साथ एक डॉक्यूमेंट और मिलता है जिसे प्रोविजनल सर्टिफिकेट या औपबंधिक प्रमाण पत्र कहते हैं। जबकि इंटर में मार्कशीट के साथ दो डॉक्यूमेंट और मिलते हैं। एक तो प्रोविजनल सर्टिफिकेट यानी आप औपबंधिक प्रमाण पत्र और दूसरा माइग्रेशन सर्टिफिकेट यानि प्रवर्जन प्रमाण पत्र।
इसके अलावा कुछ डॉक्यूमेंट ऐसे भी होते हैं जो स्कूल की तरफ से मिलते हैं। जैसे TC, SLC या CLC और कैरेक्टर सर्टिफिकेट या चरित्र प्रमाण पत्र। मैट्रिक और इंटर पास करने वाले छात्रों को मिलने वाले सभी डॉक्यूमेंट की सूची आप नीचे देख सकते हैं।
मैट्रिक:-
1. ओरिजिनल मार्कशीट (बोर्ड से आएगा)
2. प्रोविजनल सर्टिफिकेट (बोर्ड से आएगा
3. TC/SLC (स्कूल बना कर देगा)
इंटर:-
1. ओरिजिनल मार्कशीट (बोर्ड से आएगा)
2. प्रोविजनल सर्टिफिकेट (बोर्ड से आएगा)
3. माइग्रेशन सर्टिफिकेट (बोर्ड से आएगा)
4. TC/SLC (स्कूल बना कर देगा)
तो मैट्रिक का मार्कशीट कब आएगा और इंटर का मार्कशीट कब आएगा या मैट्रिक का मार्कशीट कब मिलेगा और इंटर का मार्कशीट कब मिलेगा। अगर डेट की बात की जाए तो इसके लिए बिहार बोर्ड ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी करता है। और जब तक ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी करके घोषणा नहीं होती, तब तक 100% कंफर्म डेट कहना मुश्किल है। फिर भी अगर संभावनाओं की बात की जाए, तो मई लास्ट होते-होते मैट्रिक का मार्कशीट आ जाएगा। और इंटर का मार्कशीट भी आ जाएगा।
Matric inter Marksheet 2026: मार्कशीट लेने में कितना पैसा लगेगा?
मैं एक लाइन में आपको स्पष्ट बता दूँ कि मार्कशीट या इसके साथ मिलने वाले किसी भी document के लिए कोई पैसा नहीं लगता। फिर भी अगर कोई स्कूल इसके पैसे की मांग करे, तो इसका विरोध करें। क्योंकि एग्जाम फॉर्म भरते समय आपको Already इन सब चीजों का पैसा बोर्ड को दे दिया है।


